आज का राशिफल 16 दिसंबर आगरा: वृष राशि वालों को आज गुप्त धन प्राप्त होगा
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021.
मेष: आज परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपंन होगा, कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, किसी प्रियजन का आगमन होगा, यात्रा के योग बनेंगे।
वृष:आज गुप्त धन प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, यात्रा के योग हैं।
मिथुन: आज गृहस्थ जीवन में सुख सुविधा बढेगी, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे, व्यापार में आय बढ़ने से उत्साह में वृद्धि होगी, श्रंगार में रुचि अधिक रहेगी।
कर्क: आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा, राजनैतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी, घर में सुख सुविधा की वस्तुएं ला सकते हैं। धन एवं मान बढेगा।
सिंह: आज संतान सुख में वृद्धि होगी, किसी पुराने मित्र से भेंट होगी, कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, राजनीति में मान बढेगा।
कन्या: आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी, किसी प्रियजन से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, धन संबंधी समस्या मानसिक तनाव का कारण बनेंगी।
तुला: आज आपके साहस एवं पराक्रम को देख शत्रु भाग खडे़ होंगे, कार्य क्षेत्र में आप कुशल प्रबंधक बनकर उभरेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक : आज वाणी में कटुता का समावेश रहेगा, किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, धन का अभाव खटकता रहेगा, पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे।
धनु: आज राजनीति पद एवं कद में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, वाहन सुख उत्तम रहेगा, व्यापार में नए अनुबंध होंगे, यात्रा होगी।
मकर: आज व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी, विदेश् यात्रा की महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी, राजनैतिक क्षेत्र में मिथ्या आरोप लग सकता है, स्वास्थ्य नरम रहेगा।
कुम्भ: आज आय में वृद्धि होगी, प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, घर में कोई मांगलिक कार्य संपंन होगा।
मीन: आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण योजना की बाधा दूर होगी, व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे, संबंधों में निकटता आएगी।

अन्य खबरें
आज का राशिफल 15 दिसंबर आगरा: कर्क राशि वालों को किसी प्रियजन से धन एंव वस्त्र प्राप्त होंगे
मंगलवार को करें हनुमानजी की पूजा व व्रत, महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान