आगरा आज का राशिफल 16 सितंबर: मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा

Smart News Team, Last updated: Thu, 16th Sep 2021, 6:05 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 16 सितंबर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 16 सितंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 16 सितंबर 2021.

मेष: आज कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार संग यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य में सुधार होगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी।

वृष: आज उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं, किसी प्रियजन का कटुतापूर्ण व्यवहार बेहद कष्ट देगा, व्यापार में अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है।

मिथुन:आज गृहस्थ जीवन में निकटता आएगी, प्रेम प्रसंग में सुखद समय व्यतीत होगा, नौकरी में मनचाहा कार्य अथवा जिम्मेदारी मिलेगी, धन एवं मान बढ़ेगा।

कर्क:आज शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे, राजनीतिक विरोधी परास्त होंगे, फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, नाना पक्ष से धन एवं उपहार मिलेंगे।

सिंह:आज विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा, संगीत के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी, किसी विपरीत लिंग साथी की सहमति प्राप्त होगी, व्यापार में आय के प्रयास सफल होंगे।

कन्या: आज नवीन वस्त्र प्राप्त होंगे, संबंधों में आयी दरार मिट जाएगी, आर्थिक स्थिति चिंतनीय रहेगी, चौपायों से धन लाभ होगा, कृषि कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला: आज आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा, अज्ञात भय मन से समाप्त होगा, विवाह संबंधी समस्या किसी प्रियजन के कारण समाप्त होगी, आशान्वित रहेंगे।

वृश्चिक: आज आप बोली भाषा में शब्दों के चयन पर ध्यान रखें अन्यथा मधुर संबंधों में खटास आ सकती है, घर में सुख-सुविधा की अधिक ध्यान रहेगा।

धनु: आज किसी पुराने प्रेम प्रसंग का पुर्न:जीवित होना संभव है, नौकरी में वाहन सुख बढ़ेगा, व्यापार में पूंजी निवेश लाभकारी सिद्ध होगा, विदेश यात्रा होगी।

मकर:आज गृहस्थ जीवन में उत्तम समय व्यतीत होगा, दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ एवं महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा, भोग विलास की सामग्री की खरीदारी करेंगे।

कुम्भ:आज रोग मुक्त होंगे, अंतरंग संबंधों में प्रीति बढ़ेगी, संतान पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा, भोग विलास में अधिक रुचि रहेगी, धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: आज शासन में उच्च पद पर बैठे किसी व्यक्ति की निकटता का लाभ मिलेगा, पैतृक धन संपत्ति मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, तनाव मुक्त होंगे।

 

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें