आगरा आज का राशिफल 17 जुलाई: मेष राशि को बंपर लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
- सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 17 जुलाई, 2020।

इंसान के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा असर पड़ता है। दैनिक राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 17 जुलाई, 2020।
मेष- आज नवीन कार्य करने वालों को सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
वृष-आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। नवीन वाहन लेने की योजना सफल होगी। व्यापार में आय अच्छी होगी।
मिथुन- आज यात्रा के योग बन रहे हैं। दूर देश में रह रहे प्रियजन का लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कर्क- आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। नौकरी के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार वृद्धि होगी।
सिंह- आज शासन सत्ता से जुड़े लोगों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। धन व अन्य लाभ होगा।
कन्या- आज आध्यात्मिक व्यक्ति से भेंट होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
तुला- आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कार्यक्षेत्र से अकस्मात कुछ परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक- आज सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु- आज कारागार से मुक्त हो सकते हैं। वाद विवाद में सफलता मिलेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। धन लाभ होगा।
मकर- आज किसी विपरीत लिंग साथी से धन और उपहार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव की सराहना होगी।
कुंभ- आज माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। भूमि संबंधी विवाद सुलझ सकता है। व्यापार में पूंजी निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
मीन- आज मन प्रसन्न रहेगा। साहस और जोखिमपूर्ण कार्य करने के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

अन्य खबरें
कोरोना काल की बकरीद: आगरा में ऑनलाइन सजा बकरा बाजार, 'सलमान' की ज्यादा डिमांड
नेत्रहीन छात्र ने CBSE 10th बोर्ड में 94.4 प्रतिशत नंबर लाकर बढ़ाया आगरा का मान
आगरा आज का राशिफल 16 जुलाई: मेष राशि को लाभ ही लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
आगरा आज का राशिफल 15 जुलाई: कन्या राशि के लोगों को हो सकता है बंपर धन लाभ