आगरा आज का राशिफल 17 मार्च: सिंह राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान

Smart News Team, Last updated: Tue, 16th Mar 2021, 11:56 PM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 17 मार्च 2021.
आगरा आज का राशिफल 17 मार्च: सिंह राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 17 मार्च 2021.

मेष. आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. कार्यक्रम में सफलता एवं सिद्धि मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज मार्ग में चोट लग सकती है. शत्रुओं द्वारा क्षति, व्यर्थ का व्यय परेशानियां एवं कठिनाई मिलेगी. भोग विलास पर धन अधिक व्यय होगा. (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज रोजगार व्यापार में सफलता मलेगी. शुभ समाचार मिलेगा तथा कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे. आज कार्य में प्रगति आएगी. (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज सफलता, कार्य सिद्ध, बाधाएं दूर होना और उच्चाधिकारियों से मदद मिलेगी. सम्बन्धों में आयी दूरी कम होगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज उदर सम्बन्धी रोगों में वृद्धि होगी. मानसिक चिंता, व्यर्थ भ्रमण, धन हानि और रोजगार के क्षेत्र में असफलताएं मिलेंगी. (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज व्यर्थ एवं तनाव होगा. बने कार्य में बाधा विघ्न एवं परेशानियां, कार्य में असफलता का संदेह एवं अशुभ फल प्राप्त होंगे. (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी. समाज में मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में नए अनुबंध बनेंगे. भविष्य में लाभ होगा. (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से निजात मिलेगा. घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. राजनैतिक विरोधी परास्त होंगे. (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज अकारण गृह क्लेश शारीरिक, कष्ट धन व्यय होगा. कार्यक्षेत्र में विरीत लिंग के साथी से तनाव मिल सकता है. यात्रा में सुख कम होगा. (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज कार्य में विघ्न एवं बाधाएं आ सकती हैं. खराब आर्थिक स्थिति, मान हानि एवं अपमान का कारण बनेगी. व्यस्तता रहेगी. (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज सम्बन्धों मधुरता आएगी. नौकरी में उच्चाधिकारियों का वरद हस्त रहेगा. भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी. (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज कार्यक्षेत्र में अकारण मान हानि हो सकती है. उच्चाधिकारियों से मनमुटाव होने से कार्य प्रभावित होगा. नेत्रों में कष्ट हो सकता है. (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें