आगरा आज का राशिफल 18 जुलाई: तुला राशि के कारोबारी रहें सावधान वरना..
- जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा-आसपास आज का राशिफल 18 जुलाई, 2020।
_1594994222821_1594994243083.jpg)
जन्मकुंडली का इंसान के जीवन में गहरा असर पड़ता है। दैनिक राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 18 जुलाई, 2020।
मेष- आज किसी पुरानी समस्या का साहस के साथ चिंतन करेंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। धन लाभ होगा।
वृष- आज परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न होगा। वाहन उपयोग में सावधानी बरते। व्यापार में अपेक्षित धन लाभ होगा।
मिथुन- आज राजनीति में उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। उपहार मिलेगा।
कर्क- आज विदेश सेवा से जुड़े लोगों को धन या उपहार लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
सिंह- आज किसी राजनीतिक मित्र से सहयोग मिलेगा। अकारण अनबन हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।
कन्या- आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। ट्रेंडिग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
तुला- आज मन बुरे कार्यों की ओर भागेगा। व्यापार में कटु वाणी हानिकारक होगी। नौकरी में अधीनस्थों से मतभेद रहेगा।
वृश्चिक- आज गुप्त धन प्राप्त होगा। गंभीर रोगी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है।
धनु- आज प्रेम संबंध में संदेह उत्पन्न होगा। नौकरी में किसी उच्चाधिकारी से अकारण मतभेद होगा। धन लाभ का योग है।
मकर- आज काफी समय से रुका कार्य संपन्न होगा। खराब स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा।
कुंभ- आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से धन अथवा उपहार प्राप्त हो सकता है।
मीन- आज अचल संपत्ति विवाद, तनाव दे सकता है। व्यापार में अधिक लापरवाही करने से बचें। धन हानि हो सकती है।

अन्य खबरें
आगरा के ज्योतिषाचार्य का दावा- कांग्रेस पर राहु के गोचर से पार्टी की दुर्दशा
आगरा आज का राशिफल 17 जुलाई: मेष राशि को बंपर लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
कोरोना काल की बकरीद: आगरा में ऑनलाइन सजा बकरा बाजार, 'सलमान' की ज्यादा डिमांड
नेत्रहीन छात्र ने CBSE 10th बोर्ड में 94.4 प्रतिशत नंबर लाकर बढ़ाया आगरा का मान