आगरा आज का राशिफल 18 मार्च: मेष राशि के लोग आज पा सकते हैं व्यापार में सफलता

Smart News Team, Last updated: Thu, 18th Mar 2021, 6:51 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 18 मार्च 2021.
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 18 मार्च 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 18 मार्च 2021.

मेष. आज व्यापार में सफलता मिलेगी। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज सुबह से भागदौड़ एवं चिंता बनी रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन धीमे चलाएं अन्यथा दुर्घटना के योग हैं। झगड़े से बने शत्रुओं द्वारा शारीरिक क्षति, व्यर्थ व्यय होगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में हुए मतभेद दूर होंगे। धन एवं उपहार का लाभ मिलेगा। नौकरी में मनोवांछित पद एवं कार्य मिलने के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज व्यापारिक योजना सफल होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। राजनीति में पद एवं कद में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज आज अकारण मानसिक विस्तार एवं कष्ट मिलेगा। व्यर्थ भ्रमण, पेट संबंधी रोग को हल्के में न लें। यात्रा में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना घातक सिद्ध होगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गुम हुई वस्तु पुन: वापस मिल सकती है। यात्रा में कष्ट होगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज सामाजिक कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार मित्रों में वृद्धि होगी। धन एवं संपत्ति का लाभ मिलेगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। परिवार में उत्पन्न हुए तनाव में कमी होगी। आर्थिक जरूरत की पूर्ति होगी। सुखद यात्रा होगी। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम प्रसंग में असफलता हाथ लगेगी। व्यर्थ की चिंताएं, आर्थिक लाभ, शोक एवं व्यर्थ भ्रमण करेंगे। अनिद्रा के शिकार होंगे। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज मन अज्ञात भय से भयभीत बना रहेगा। यात्रा में कीमती सामान चोरी हो सकता है। मानसिक चिंता, घबराहट हो सकती है। धन संबंधी समस्या, पारिवारिक कलह एवं अपमान का कारण बनेगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। अधूरा कार्य पूरा होने से मन प्रसन्नता एवं उत्साह से भरा रहेगा। बंधु बांधव से प्रीति बढ़ेगी। धन एवं वस्त्र का लाभ होगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज गीत संगीत के क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। पिता से ऊंचे स्वर में बात करना हानिकारक सिद्ध होगा। व्यापार में किसी बाहरी के हस्तक्षेप से धन हानि हो सकती है। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें