आगरा आज का राशिफल 18 सितंबर: वृष राशि वालों की पारिवारिक समस्या का समाधान होगा

Smart News Team, Last updated: Sat, 18th Sep 2021, 5:39 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 18 सितंबर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 18 सितंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 18 सितंबर 2021.

मेष-आज धन सम्पत्ति मिलने की बाधा दूर होगी, किसी प्रियजन का घर आगमन होगा, व्यापार में उन्नति होगी, प्रेम प्रसंग में निकटता आयेगी, राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष-आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, गीत संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, नौकरी में नौकर का सुख बढ़ेगा, सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन-आज किसी नौकरी में मनचाहा पद अथवा कार्य मिलेगा, भूमि का सुख बढ़ेगा, किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी, अतरंग सम्बन्धों में निकटता एवं आकर्षण बढ़ेगा, धन एवं मान बढ़ेगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क-आज व्यर्थ वाद विवाद से बचें अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे, सुख सुविधा में वृद्धि होगी। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह-आज राज्य से सम्मान मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी, शेयर लॉटरी से अथवा रुके हुये धन मिलने के योग है, व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या-आज बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा, कला एवं अभिनय के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी, परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा, राजनैतिक महत्वकांक्षापूर्ण होगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला-आज अधूरा कार्य पूरा होगा, किसी अन्जान व्यक्ति से अपेक्षित मदद मिलने से उत्साह एवं उमंग में वृद्धि होगी, व्यापार में आयी बाधा दूर होगी, धन प्राप्त होगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक-आज यकायक उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है, रक्त विकार पीड़ादायक सिद्ध होगा, अत्यधिक गहरे जल में न जायें, जान जोखिम हो सकता है। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु-आज विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर-आज राजनैतिक विरोधियों से भी सहयोग एवं मदद मिलेगी, कार्य क्षेत्र में नये परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, शुभ समाचार मिलेगा। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ-आज किसी अभिन्न मित्र से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, कमजोर आर्थिक स्थिति तनाव देगी, सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन-आज फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, व्यापार में साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा, माता से मनोवांछित उपहार प्राप्त होंगे। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें