आज का राशिफल 19 दिसंबर आगरा: कर्क राशि वालों को नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा

Smart News Team, Last updated: Sun, 19th Dec 2021, 5:55 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 19 दिसंबर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 19 दिसंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 19 दिसंबर 2021.

मेष: आज राजनीति में आपके प्रभाव पूर्ण भाषण की सराहना होगी, किसी प्रियजन से धन एवं उपहार मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति चिंताजनक रहेगी, व्यर्थ वाद विवाद से बचें.

वृष: आज व्यापारिक स्थिति में कुछ सुधार होगा, भोग विलास सामिग्री की प्राप्ति होगी, नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, राजनैतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी.

मिथुन: आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी, स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव उत्पंन होगा, व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा.

कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक पक्ष सुधरेगा.

सिंह: आज व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन से अपेक्षित सहयोग मिलेगा सामाजिक कार्यों में सक्रीय भूमिका अदा करेंगे, वाहन सुख उत्तम रहेगा.

कन्या: आज मन कुछ अशांत रहेगा, किसी प्रियजन से व्यर्थ विवाद हो सकता है, कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा, सरकारी योजना का लाभ मिलेगा.

तुला: आज राजनीति में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यकायक मिल सकती है, कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे, किसी फर्जी मुकदमे में फंस सकते हैं, वाहन शराब का सेवन कर न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है.

वृश्चिक: आज प्रेम प्रसंग में सुखद समय बीतेगा, व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी, शुभ समाचार मिलेगा.

धनु: आज राजनीति विरोधी परास्त होंगे, किसी पुराने मुकदमें से छुटकारा मिलेगा, कार्यक्षेत्र में मन चाहा कार्य मिलने से प्रसनंता एवं उत्साह में वृद्धि होगी, यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी.

मकर: आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष खराब होने के कारण मान हानि हो सकती है, परिवार संग यात्रा करेंगे.

कुम्भ: आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी, भूमि संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा, माता से मन प्रसनं उपहार प्राप्त होंगे, राजनीति में जन सहयोग मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी.

मीन: आज कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, किसी मांगलिक कार्य का आमंत्रण प्राप्त होगा, रोजगार व्यापार में उन्नति होगी, फोर्स से जुडे़ लोगों को अपने दुश्मन पर विजय प्राप्त होगी.

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें