आगरा आज का राशिफल 19 जुलाई: मिथुन राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ
- जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा-आसपास आज का राशिफल 19 जुलाई, 2020।
_1595069908927_1595069920667.jpg)
जन्मकुंडली का इंसान के जीवन में गहरा असर पड़ता है। दैनिक राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 19 जुलाई, 2020।
मेष- आज फोर्स से जुड़े लोगों को उनके साहस और पराक्रम के कारण सम्मान मिलेगा। व्यापार में आय अच्छी होगी।
वृष- आज अपनी वाणी पर संयम रखे। अन्यथा परिवार में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी।
मिथुन- आज कोई मनोकामना पूरी होगी। व्यापार रोजगार में उन्नति होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
कर्क- आज घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, सामान चोरी हो सकता है।
सिंह- आज वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। विपरीत लिंग साथी से धन लाभ और उपहार प्राप्त हो सकता है।
कन्या- आज पिता के कारण अकारण मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है। रोजगार व्यापार में लाभ होगा।
तुला- आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। धार्मिक कार्यों पर धन व्यय करेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही बाधा दूर होगी।
वृश्चिक- आज वाद विवाद से बचे, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु- आज अकारण जीवन साथी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में असमंजस के शिकार हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
मकर- आज मुकदमे में विजय मिलेगी। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार का योग बन रहा है।
कुंभ- आज संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी में अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा।
मीन- आज अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा मान प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है। जल्दबाजी हानिकारक होगी। संयम से काम लें।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 18 जुलाई: तुला राशि के कारोबारी रहें सावधान वरना..
आगरा के ज्योतिषाचार्य का दावा- कांग्रेस पर राहु के गोचर से पार्टी की दुर्दशा
आगरा आज का राशिफल 17 जुलाई: मेष राशि को बंपर लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
कोरोना काल की बकरीद: आगरा में ऑनलाइन सजा बकरा बाजार, 'सलमान' की ज्यादा डिमांड