आगरा आज का राशिफल 20 जुलाई: धनु राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ

Smart News Team, Last updated: Sun, 19th Jul 2020, 9:18 PM IST
  • जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 20 जुलाई, 2020।
जानिए क्या कहते हैं आगरावासियों के सितारे

जन्मकुंडली का इंसान के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। राशिफल से व्यक्ति को निकट भविष्य का आभास हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 20 जुलाई, 2020।

मेष- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेरोजगार लोगों को रोज़गार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में समय व्यतीत होगा।

वृष- आज रोजगार व्यापार में उन्नति होगी। अकारण मन खिन्न हो सकता है। जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफल होंगे।

मिथुन- आज वाहन सुख उत्तम रहेगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी परिजन से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क- आज भोग विलास में धन अत्यधिक खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। नौकरी में भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह- आज जीवन साथी संग सुखद समय व्यतीत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से धन और सम्मान का लाभ भी मिलेगा।

कन्या- आज व्यापार में किसी नए सहयोगी से लाभ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

तुला- आज देव दर्शन के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक- आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, नुकसान हो सकता है।

धनु- आज ससुराल पक्ष से धन और उपहार लाभ मिलेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर लॉटरी से लाभ मिलेगा।

मकर- आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।परिवार संग मनोरंजन का आनंद लेंगे। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।आय बढ़ने का योग है।

कुंभ- आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम प्रसंग में आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे।

मीन- आज धन वैभव में वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए परिवर्तन लाभकारी होंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें