आगरा आज का राशिफल 20 सितंबर: तुला राशि वालों को आज किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा

Smart News Team, Last updated: Mon, 20th Sep 2021, 5:33 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 20 सितंबर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 20 सितंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 20 सितंबर 2021.

मेष: आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे, व्यापारिक कार्यों में अकारण विलंब से मन खिन्न रहेगा, गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी.

वृष: आज स्वास्थ्य में सुधार होगा, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, किसी मांगलिक कार्य का आमंत्रण प्राप्त होगा.

मिथुन:आज पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा, परिवार में आपसी मतभेद गंभीर रूप ले सकते हैं, उच्चाधिकारी से फटकार पड़ सकती है, व्यर्थ व्यय होगा.

कर्क:आज आपके साहस एवं पराक्रम को देख विरोधी परास्त होंगे, पारिवारिक समस्या का समाधान खोजने में सफल होंगे, वाहन सुख में वृद्धि होगी, धन एवं मान में वृद्धि होगी.

सिंह:आज कार्य क्षेत्र में बेहद सजग एवं सावधान रहें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, गुप्त विधाओं के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, राजनीति में यकायक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

कन्या: आज जीन साथी के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा, प्रेम संबंधों में अत्यधिक आतुरता घातक सिद्ध होगी.

तुला: आज संतान पक्ष से कोई प्रिय समाचार मिलेगा, किसी यात्रा पर जा सकते हैं, कार्य क्षेत्र में आपके बुद्धि विवेक की सराहना होगी, किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा.

वृश्चिक: आज राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किसी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, माता से मनपसंद उपहार प्राप्त होंगे, भूमि के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा.

धनु: आज वाहन मार्ग में यकायक खराब हो सकता है, असुविधा होने से मन खिन्न होगा, चौपायों के व्यापार से धन लाभ होगा, घर में सुख-सुविधा पर अत्यधिक ध्यान रहेगा.

मकर:आज गीत-संगीत के कायअ से जुड़े लोगों को विशेष धन लाभ होगा, किसी प्रिय मित्र से भेंट होगी, कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

कुम्भ:आज परिवार में अकारण मतभेद हो सकते हैं, किसी धन संबंधी कार्य में विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा, पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से कोई कार्य अधूरा रह जाएगा.

मीन: आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा, राजनैतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, व्यापार में आयी बाधा सरकारी मदद से दूर होगी.

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें