आगरा आज का राशिफल 21 जुलाई: कर्क राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ
- जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 21 जुलाई, 2020।
_1595246504058_1595246513771.jpg)
जन्मकुंडली का लोगों के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. निकट भविष्य का आभास राशिफल के जरिए व्यक्ति को होता है. आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 21 जुलाई, 2020.
मेष- आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अन्यथा चोट लग सकती है। व्यापार में परिवर्तन करने से बचें।
वृष- आज स्वास्थ्य में उत्तम रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रियजनों से मिलन होगा।
मिथुन- आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अधीनस्थों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक वाद विवाद से बचें।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है।
सिंह- आज थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कन्या- आज परिवार में सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। किसी प्रियजन आगमन से मन प्रसन्न होगा। व्यापार अच्छा होगा।
तुला- आज सुखद समय व्यतीत करेंगे। रुके कार्य संपन्न होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में उन्नति होगी।
वृश्चिक- आज काम में मन नहीं लगेगा। धन आते आते रुक जाएगा। किसी योजना में विलंब संभव है।
धनु- आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मार्ग में दुर्घटना हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी होगी। तनाव मिलेगा।
मकर- आज व्यापारिक साझेदारी लाभदायक होगी। किसी अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय होगा।
कुंभ- आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन- आज संतान सुख में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 20 जुलाई: धनु राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ
मौसम: गर्मी अपार, बादल फरार, पारा 40 डिग्री पार, ताजनगरी को है बारिश का इंतजार
आगरा आज का राशिफल 19 जुलाई: मिथुन राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ
आगरा आज का राशिफल 18 जुलाई: तुला राशि के कारोबारी रहें सावधान वरना..