आगरा आज का राशिफल 22 जुलाई: मकर वालों को होगा बड़ा लाभ, अन्य राशियों का हाल
- जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 22 जुलाई, 2020।

व्यक्ति के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा असर पड़ता है। राशिफल के जरिए व्यक्ति को निकट भविष्य का आभास हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 22 जुलाई, 2020। ज्योतिषाचार्य- डॉ. अरविंद मिश्र
मेष- आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ मिलेगा।
वृष- आज स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी।
मिथुन- आज अपनी भावनाओं पर अंकुश रखे। अन्यथा नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
कर्क- आज वाहन सुख उत्तम रहेगा। रोजगार और व्यापार के उन्नति के साथ लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार में तनाव हो सकता।
सिंह- आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिव्यस्तता। थकान और कमजोरी मजसूस होगी। पैसे भी खर्च होंगे।
कन्या- आज नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी प्रियजन से मिलन होगा। व्यापार में कुछ व्यवधान पैदा होगा।
तुला- आज राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।
वृश्चिक- आज सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे। सब कुछ अशांत रहेगा। व्यापारिक समस्याओं में कमी आएगी।
धनु- आज रुका हुआ धन मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार हीन भावना पैदा करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरते।
मकर- आज विपरीत लिंग साथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी योजना के सफल होने के योग बनेंगे। धन लाभ होगा।
कुंभ- आज कारागार से मुक्त हो सकते हैं। किसी योजना में पूंजी निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन- आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 21 जुलाई: कर्क राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ
आगरा आज का राशिफल 20 जुलाई: धनु राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ
मौसम: गर्मी अपार, बादल फरार, पारा 40 डिग्री पार, ताजनगरी को है बारिश का इंतजार
आगरा आज का राशिफल 19 जुलाई: मिथुन राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ