आगरा आज का राशिफल 29 जून: सिंह राशि लेन-देन में रहे सावधान, अन्य राशियों का हल

Smart News Team, Last updated: Sun, 28th Jun 2020, 6:58 PM IST
  • सूर्योदय से सूर्यास्त तक आगरा आसपास का पढ़िए आज का राशिफल 29 जून 2020। जानिए क्या कहते हैं आगरावासियों के सितारे।
जानिए आज क्या कहते हैं आगरावासियों के सितारे

किसी भी व्यक्ति के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा प्रभाव पड़ता है। इंसान अपनी राशि की चाल से भविष्य का आभास करता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त तक आगरा आसपास का आज का राशिफल 29 जून 2020।

मेष- आज कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी। गुप्त शत्रु के कारण आर्थिक क्षति संभव। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे।

वृष- आज विद्या अध्ययन में बाधा आएगी। प्रेम प्रसंग तनाव का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र में उच्चाघिकारियों से तनाव।

मिथुन- आज किसी गलत आचरण के कारण मान सम्मान में कमी आएगी। सुख सुविधाओं में धन अधिक खर्च होगा।

कर्क- आज जीवन साथी संग मनोरंजन का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में नई योजना आगे बढ़ेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

सिंह- आज अपनी वाणी पर संयम रखे। परिवार में आपसी विवाद संभव है। आर्थिक लेन देन बिल्कुल किसी के साथ न करें।

कन्या- आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक सूझबूझ लाभकारी सिद्द होगी।

तुला- आज धन खर्च व्यय होने की अधिक संभावना हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान दिन भर महसूस होगी।

वृश्चिक- आज किसी कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यशैली की सराहना होगी। मनोबल भी सहयोगी बढ़ाएंगे।

धनु- आज अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।

मकर- आज धार्मिक कार्य में भागीदारी करेंगे। किसी परिजन के कारण समाज में सम्मान। व्यापार में वृद्दि होगी।

कुंभ- आज किसी प्रिय वस्तु के गुम हो जाने का भय बना रहेगा। राह में गाड़ी आदि खराब होने से परेशानी आएगी।

मीन- आज किसी प्रियजन से मिलन से मन प्रसन्न होगा। नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। धन और उपहार का लाभ मिलेगा।

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें