आगरा आज का राशिफल 29 नवंबर: तुला राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति

Smart News Team, Last updated: Sun, 29th Nov 2020, 6:36 AM IST
  • जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 29 नवंबर, 2020.
जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 29 नवंबर, 2020.

राशिफल का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है. ज्योतिषों के अनुसार राशिफल से भविष्य का पता लगाया जा सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 29 नवंबर, 2020

मेष. आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रियजन का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पिता से अकारण अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी। राजनीतिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज शराब पीकर वाहन न चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है। शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। भोग विलास पर धन अधिक व्यय होगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। राजनीति में जन सहयोग प्राप्त होगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नये परिवर्तन कर सकते हैं। धन आभूषण लाभ होगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज आध्यात्मिक व्यक्ति से सानिध्य एवं मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। परिवार संग मनोरंजन का आनंद लेंगे। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज ससुराल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। दूर देश की यात्रा के योग बनेंगे। शेयर लॉटरी से धन लाभ होगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज व्यापारिक सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में अधीनस्थ से नजदीकियां बढ़ेंगी। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज बंधन मुक्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष से सुलह का ऑफर आएगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज संतान के कारण मन खिन्न हो सकता है। प्रेम प्रसंग में भावनाओं पर अंकुश रखें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज भूमि सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। माता का खराब स्वास्थ्य तनाव का कारण बनेगा। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उनके साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)  

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें