आगरा आज का राशिफल 3 जुलाई: तुला वाले वाणी का रखें ध्यान, अन्य राशियों का हाल
- सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से आगरा और आसपास का आज का राशिफल 3 जुलाई 2020।
_1593712888916_1593712902087.jpg)
इंसान को जन्मकुंडली से भविष्य का आभास होता है। दैनिक राशिफल के जरिए काफी संख्या में लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं। जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से आगरा और आसपास का आज का राशिफल 3 जुलाई 2020।
मेष- आज व्यर्थ की बाधाएं और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरते।
वृष- आज घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में समझौता होगा। जिसमें भविष्य में धनलाभ होगा।
मिथुन- आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कारागार से मुक्ति मिलेगी। व्यापारिक उन्नति के योग बनेंगे।
कर्क- आज अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होगी। प्रेम प्रसंग से मन हटाकर कैरियर बनाने में मन लगेगा।
सिंह- आज जनाधार में कमी आएगी। अचानक मन अशांत भी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी।
कन्या- गृहस्थ जीवन में संपन्नता और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समाज में मान बढ़ेगा।
तुला- अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा निराधार होगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में जागरुकता रहेगी।
वृश्चिक- आज वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी वाक्यपटुता और व्यक्तित्व की सराहना होगी।
धनु- आज सावधान रहें, शत्रु द्वारा घात किया जा सकता है। सुख सुविधाओं में धन व्यय होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का यहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र से भेंट होगी।
कुंभ- आज समाज में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य सिद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। वाहन सुख भी प्राप्त होगा।
मीन- आज अकारण मन अशांत रहेगा। बने कार्य में बाधा खड़ी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।

अन्य खबरें
भारतीय रेलवे को आगरा रेल मंडल का बड़ा सहारा, कोरोना काल में कमा कर दिए 118 करोड़
आगरा आज का राशिफल 2 जुलाई: मकर राशि वालों को लाभ, अन्य राशियों का हाल
अब 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जागेंगे देव, 147 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य
ताजनगरी के इंजीनियर का स्वदेशी ऐप, फोन में छुपे सभी चीनी जासूसों को करेगा बाहर