आगरा आज का राशिफल 3 जून: सिंह राशि वाले के प्रेम-प्रसंग में आएगी निकटता, प्राप्त होगा रुका हुआ धन

Smart News Team, Last updated: Thu, 3rd Jun 2021, 6:24 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 3 जून 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 3 जून 2021.

आगरा: जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 3 जून 2021.

मेष: आज व्यापारिक बाधा दूर होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, पैतृक धन-संपत्ति मिलने के योग है, कार्य क्षेत्र में आपके आकर्षक व्यक्तित्व की सराहना होगी। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष: आज कार्य क्षेत्र में आया तनाव दूर होगा, व्यापार में अपेक्षित लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा, शेयर-लॉटरी अथवा रुके हुए धन मिलने के योग हैं। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन: आज आध्यात्मिक व्यक्ति से मागदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा, शासन-सत्ता से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क: आज व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी, किसी प्रियजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं, शराब पीकर वाहन न चलाए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह: आज प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी, गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधा बढ़ेगी, नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा, यकायक रुका हुआ धन मिल सकता है। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या: आज शत्रु पक्ष से सुलह का समाचार प्राप्त होगा, मुकदमे में विजय प्राप्त होगी, व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला: आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी, कला एवं अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक: आज आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा, माता के स्वास्थ्य में गिरावट होने से मन चिंतित रहेगा, वाहन सुख उत्तम रहेगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु: आज बंधु-बांधवों से प्रीति बढ़ेगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी, राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर: आज परिवार में कठोर वाणी का प्रयोग न करे अन्यथा व्यर्थ क्लेश उत्पन्न हो सकता है, पैतृक धन-संपत्ति मिलने में विलंब हो सकता है। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुंभ: आज नौकरी में उच्चाधिकारियों की नजदीकी का लाभ होगा, व्यापार में आया विलंब दूर होगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी, गीत-संगीत के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन: आज दूर देश से प्रियजन का आगमन होगा, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, मन अशांत रहेगा, कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी, व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें