आज का राशिफल 3 मार्च आगरा: सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता

Pallawi Kumari, Last updated: Thu, 3rd Mar 2022, 8:28 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 3 मार्च 2022.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार आगरा का आज का 3 मार्च का राशिफल

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 3 मार्च 2022.

मेष: आज धन एवं उपहार मिलने के योग बनेंगे, व्यापार में सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में नये प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे, सम्बधों में आई दूरी कम होगी, सुखद यात्रा होगी.

वृष:आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा कार्य क्षेत्र में अन्जान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है, अर्थिक स्थिति में सुधार होंगे.

Budh Rashi Parivartan 2022: कुंभ राशि में गोचर करेंगे बुध, इन 3 राशि वालों की होगी चांदी

मिथुन: आज राजभय ये मन अत्यधिक भयभीत रहेगा, समाजिक कार्यों में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी कार्यक्षेत्र में नये मित्र बनेगें, व्यर्थ वाद-विवाद से बचें.

कर्क: आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, दूर देश की यात्रा करने से बचें अन्यथा भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में व्यर्थ तनाव मिलेगा.

सिंह: आज प्रेम सम्बंधों में मधुरता आयेगी, रुका हुआ धन मिलेगा, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा, विवाह योग्य लोागों को शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या: आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा, ऋण लेने के प्रयास सफल होगे, ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, सुख सुविधा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा.

तुला: आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी, खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता प्राप्त होगीं, कार्यक्षेत्र में किसी विपरित लिंग साथी से नजदीकियां बढ़ेगी, वाहन सुख उत्तम रहेगा, व्यर्थ वाद विवाद से बचें.।

वृश्चिक : आज माता के खराब स्वास्थ्य के कारण मन खिन्न रहेगा, राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी, खराब आर्थिक तनाव देगी यात्रा में सुख प्राप्त होगा।

धनु: आज मनोरंजन का लुत्फ उठायेंगे, धन संबंधी समस्या का समाधान होगा, कार्य क्षेत्र में नौकर का सुख बढे़गा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्ग दर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा।

मकर: आज जमा पूंजी व्यर्थ कार्यों पर व्यय होगी, परिवार में अकारण वाद विवाद होगा, नेत्र संबंधी समस्या कष्ट देगी, कार्य क्षेत्र में नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी.

कुम्भ: आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा, कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी, व्यापारिक समस्या का समाधान होगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन: आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी, किसी विश्वास पात्र से धोखा मिल सकता है, गृहस्थ जीवन में किसी तीसरे के कारण विवाद उत्पनं होगा, यात्रा में असुविधा होने ने मन खिन्न रहेगा.

Train Cancel list: यूपी-बिहार की 25 ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें