आगरा आज का राशिफल 30 नवंबर: वृष राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

Smart News Team, Last updated: Mon, 30th Nov 2020, 11:03 AM IST
  • जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 30 नवंबर, 2020.
जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 30 नवंबर, 2020.

राशिफल का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है. ज्योतिषों के अनुसार राशिफल से भविष्य का पता लगाया जा सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 30 नवंबर, 2020

मेष. आज किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भवन सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। अभिनय के क्षेत्र में मान बढ़ेगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के साथ ख्याति बढ़ेगी। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। धन सम्बन्धी समस्या तनाव देगी। शारीरिक कष्ट एवं तनाव का अनुभव करेंगे। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज सुखद यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता का योग बनेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज व्यापारिक नई योजना का शुभारम्भ कर सकते हैं। नौकरी में आया तनाव दूर होगा। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज देव दर्शन एवं पूजा में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज मदिरा पान से बचें, अन्यथा घात हो सकता है। ऊँचे स्थान पर जाने से बचें, चोटिल हो सकते हैं। विवाद से बचें जेल जा सकते हैं। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज किसी विपरीत लिंग के साथी के साथ सुखद पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी रिश्तेदारी में बदलेगी। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज किसी पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा। ऋण लेकर वाहन एवं भवन लेने की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। व्यापारिक मित्र से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज मन अशांत एवं तनावपूर्ण रहेगा। खाने की वस्तुओं को छोड़ मन न खाने की वस्तुओं की ओर भागेगा। प्रियजनों से मेल जोल बढ़ेगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज मनपसंद यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका विशेष महत्व होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का वरदहस्त रहेगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें