आगरा आज का राशिफल 5 जनवरी: कुंभ राशि के लोग वाहन चलाते हुए रहें सावधान

Smart News Team, Last updated: Mon, 4th Jan 2021, 9:56 PM IST
  • जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 5 जनवरी 2021.
आगरा आज का राशिफल 5 जनवरी: कुंभ राशि के लोग वाहन चलाते हुए रहें सावधान

व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 5 जनवरी 2021.

मेष. आज स्वास्थ्य अच्छा होगा. ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज प्रेम प्रसंग के प्रयास सफल होंगे. संतान के कारण समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. महत्वपूर्ण योजना सफल होगी. (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज वाहन कुछ समस्या दे सकता है, जिससे आपका मन खिन्न होगा. भूमि सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी. (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज फोर्स से जुड़े लोगों को साहसिक कार्य और जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज वाणी की कटुता अपमान का कारण बनेगी. परिवार में व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है. आय अच्छी होगी. (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज वाहन सुख उत्तम रहेगा. किसी ऐसे कार्य के सफल होने की उम्मीद है जिसकी आप उम्मीद छोड़ चके हैं. (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. भोग विलास पर धन अधिक व्यय होगा. धन खर्च करते समय बुद्धि का प्रयोग करें, अन्यथा धन की कमी हो सकती है. (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. रोजगार का इंतजार खत्म होगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे. (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज स्वास्थ्य में सुधार होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी मदद मिलेगी. व्यापार में लिया गया निर्णय लाभ देगा. (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मार्ग दर्शन प्राप्त होगा. पूजा में मन लगेगा. भाग्य साथ देगा. मन प्रसन्न रहेगा. (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. गुम हुई वस्तु पुन: मिलने के योग हैं. (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज प्रेम प्रसंग का चक्कर चल सकता है. अविवाहितों को विवाह से सम्बन्धित शुभ समाचार मिलेगा. मान बढ़ेगा. (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें