आगरा आज का राशिफल 5 जुलाई: तुला राशि को होगा धन लाभ, अन्य राशियों के हाल
- जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 5 जुलाई, 2020।
_1593862819944_1593862823280.jpg)
जन्मकुंडली का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राशिफल के जरिए व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आगरा आज का राशिफल 5 जुलाई, 2020।
मेष- आज आध्यात्मिक कार्यों में बाधा आएगी। पौत्र सुख मिलेगा। उच्चाधिकारी से अकारण मतभेद होगा।
वृष- आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट लगने की संभावना। किसी गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
मिथुन- आज किसी विपरीत लिंग के साथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी में आ रही बाधा दूर होगी।
कर्क- आज शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी। कर्ज लेने के प्रयास सफल होंगे। रोजगार और व्यापार में उन्नति होगी।
सिंह- आज प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या- आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि व वाहन से जुड़ी समस्या तनाव देगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
तुला- आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप किसी नवीन योजना पर कार्य करेंगे। धन और वस्त्र लाभ होगा।
वृश्चिक- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी परिजन के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अकारण मन खिन्न हो सकता है।
धनु- आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख उत्तम होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर- आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु घात कर सकता है। सावधानी बरतें। हानि होगी।
कुंभ- आज किसी ईष्ट मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य उत्तम होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। धन लाभ मिल सकता है।
मीन- आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से सराहना मिलेगी। धन और उपहार का लाभ मिलेगा। सरकारी योजना में चल रहे प्रयास सफल होंगे।

अन्य खबरें
आगरा: आसमान से बरस रही आग, ताजनगरी में 35 साल बाद इतनी भीषण गर्मी
आगरा आज का राशिफल 4 जुलाई: धनु राशि वाले शत्रुओं से रहें सावधान
आगरा: ताजनगरी में फूटा कोरोना बम, 26 नए कोविड-19 के मामले, 3 मौत
आगरा आज का राशिफल 3 जुलाई: तुला वाले वाणी का रखें ध्यान, अन्य राशियों का हाल