आगरा आज का राशिफल 6 अक्टूबर: मेष राशि वालों की कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 6 सितंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2021.
मेष: आज कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी, व्यापारिक विघ्न बाधा सरकारी मदद से दूर होगी, संबंधों में मधुरता आएगी, यात्रा के योग बनेंगे, पिता से धन मिलेगा.
वृष: आज कार्य क्षेत्र में किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है, शराब का सेवन करने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, राजनीति में विरोध हो सकता है.
मिथुन:आज गृहस्थ जीवन में आकर्षण एवं निकटता बढ़ेगी, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे, व्यापारिक क्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कर्क:आज खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा, कारागार से मुक्त होंगे, धन संबंधी समस्या का समाधान होगा, तनाव मुक्त होंगे.
सिंह:आज प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी, परिवार संग मनोरंजन का आनंद उठाएंगे.
कन्या: आज सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी, माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, व्यापार मंदा रहेगा.
तुला: आज व्यापार में प्रगति होगी, साहसिक कार्य करने में सफल होंगे, नए वस्त्र प्राप्त होंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, नौकरी में पदोन्नति होगी, विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.
वृश्चिक: आज गीत-संगीत की दुनिया में ख्याति बढ़ेगी, परिवार में उत्पन्न विवाद का समाधान होगा, व्यापार में नए परिवर्तन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है.
धनु: आज समाज में आपकी मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, राजनैतिक क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, स्वास्थ्य में सुधार होगा, परीक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
मकर:आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी, कार्य में आ रही बाधा दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा, किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है, गृहस्थ सुख में विघ्न एवं बाधा आ सकती है.
कुम्भ:आज व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से अंजाम दें अन्यथा कोई विघ्न आ सकता है, प्रेम संबंधों में आयी दूरियां कम होंगी, धन एवं संपत्ति मिलने के योग हैं.
मीन: आज बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, राजनीति में कद एवं पद बढ़ेगा, उधार दिया गया धन वापस मिलेगा, यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा.

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 3 अक्टूबर: कुम्भ राशि वालों को व्यापार में उन्नति के साथ धन लाभ होगा
आगरा आज का राशिफल 2 अक्टूबर: मेष राशि वालों को नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा
आगरा आज का राशिफल 1 अक्टूबर: वृष राशि वालों को आज जोखिम पूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी
Dhanteras 2021: धरतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानिए इससे जुड़ी प्राचीन मान्यता