आगरा आज का राशिफल 8 फरवरी: मेष राशि के लोग पैसों के लेनदेन में रहें सावधान
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 8 फरवरी 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 8 फरवरी 2021.
मेष. आज दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लेन देन में सावधानी बरतें.
वृष. आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी.
मिथुन. आज सुखद यात्रा के योग बनेंगे. मांगलिक कार्य में भागीदारी करेंगे. किसी पुराने मित्र से भेंट होगी.
कर्क. आज कोई पुराना रोग पीड़ा दे सकता है. किसी कीमती वस्तु को खरीदने की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है.
सिंह. आज किसी विपरीत लिंग के साथी के प्रति आकर्षित होंगे. विद्या में आया विघ्न दूर होगा. अतिथि का आगमन होगा.
कन्या. आज घर में भोग विलास की सामग्री आएगी. भूमि सम्बन्धी विवाद खत्म होगा. माता से सहयोग मिलेगा.
तुला.आज नौकरी में आपके साहस की सराहना होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से मान बढ़ेगा.
वृश्चिक. आज धन सम्बन्धी समस्या गृह क्लेश का कारण बनेगी. अज्ञात भय से मन भयभीत रहेगा.
धनु. आज प्रिय समाचार मिलेगा. राजनैतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण व्यक्ति से नजदीकी बढ़ेगी.
मकर. आज व्यर्थ तनाव मिल सकता है. आय बढ़ाने के प्रयास सफल न होने से मन खिन्न हो सकता है.
कुम्भ. आज आजीविका की तलाश पूरी होगी. विदेश यात्रा की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी. धन उपहार प्राप्त होंगे.
मीन. आज राज्य स्तरीय पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पिता से सहयोग एवं मार्ग दर्शन प्राप्त किया.

अन्य खबरें
दंपति ने गोद लेने के 4 माह बाद लौटाया बच्चा, अब इटली के दंपती जा रहे हैं अपनाने
आगरा आज का राशिफल 06 फरवरी: सिंह राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है विवाद
आगरा आज का राशिफल 5 फरवरी: वृष राशि वालों को आज मिलेगा पुराने विवाद से छुटकारा
आगरा आज का राशिफल 4 फरवरी: कर्क राशि के लोगों को होगा बंपर लाभ