आगरा आज का राशिफल 8 जुलाई: विवाह योग्य धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

Smart News Team, Last updated: Thu, 8th Jul 2021, 6:47 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 8 जुलाई 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 8 जुलाई 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 8 जुलाई 2021.

मेष-आज अन्तरंग सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, व्यापारिक समस्या का समाधान होगा, किसी प्रियजन का आगमन होगा, नौकरी में पदोन्नति होगी।

वृष-आज अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में अकारण क्लेश उत्पन्न हो सकती है, पैत्रिक धन सम्पत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी।

मिथुन-आज राजनैतिक क्षेत्र में मन प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिवार संग पर्यटन का लुफ्ट उठाऐंगे, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, धन लाभ होगा।

कर्क-आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा, किसी प्रियजन को धन एवं वस्त्र प्राप्त होंगे, नौकरी में पदोन्नति होगी, किसी राजनैतिक अभियान की कमान मिलेगी।

सिंह-आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी, प्रेम प्रसंग में आकर्षण बढ़ेगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी।

कन्या-आज नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा, किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, नौकर का सुख बढ़ेगा।

तुला-आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से भेंट होगी, पिता के खराब स्वास्यि की चिन्ता कुछ कम होगी, विवाह सम्बन्धी कार्य गति पकड़ेगी, कार्यक्षेत्र में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक-आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण बाधा आने से मन खिन्न होगा, उदर संबंधी रोग पीड़ा देगा, किसी प्रियजन से बिछड़ना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

धनु-आज विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, प्रेम प्रसंग में आई दूरी कम होगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, व्यापारिक बाधा दूर होगी, नौकरी में पदोन्नति होगी।

मकर-आज शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, ससुराल पक्ष आर्थिक मदद लेने में सफल होगा, राजनैतिक क्षेत्र में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ-आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी, कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी, किसी प्रियजन का घर आगमन होगा, सुख सुविधा की वस्तुएं प्राप्त होगी।

मीन-आज कार्यों से धन लाभ होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, माता के स्वास्थ्य कुछ गिरावट रहेगा, वाहन मार्ग में यकायक खराब हो सकता है।

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें