आगरा आज का राशिफल 9 जुलाई: मेष राशि को कारोबार में लाभ, अन्य राशियों का हाल
- जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 9 जुलाई, 2020।
_1594208262658_1594208273509.jpg)
व्यक्ति के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा असर पड़ता है। दैनिक राशिफल के जरिए व्यक्ति को निकट भविष्य का आभास हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 9 जुलाई, 2020।
मेष- आज नए मित्र से परिचय होगा। रोजगार, व्यापार में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा। कठिन परिस्थिति में सफलता मिलेगी।
वृष- आज कार्यसिद्धि और सफलता के योग बन रहे हैं। अधूरे पड़े कार्यों में बाधा दूर होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ेगा। मन अशांत और चिंता बढ़ेगी। कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी।
कर्क- आज गुप्त और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कोई भी नया कार्य करने से बचे। अन्यथा हानि संभव है।
सिंह- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक साझेदारी फलित होगी। घर में सुख सुविधा में वृद्धि होगी।
कन्या- आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
तुला- आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक- आज मूल्यवान वस्तु खरीदने से बचे। अन्यथा हानि हो सकती है। कृषि कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु- आज आप जोखिम पूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। गृहस्थ जीवन में आ रहा तनाव दूर होगा। धन लाभ होगा।
मकर- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई पारिवारिक समस्या तनाव देगी। व्यर्थ वाद विवाद से बचे, अन्यथा अपमान हो सकता है।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। मनोरंजन का आनंद लेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
मीन- आज व्यस्तता अधिक होगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। सुख सुविधा पर धन अधिक खर्च होगा।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 8 जुलाई: सिंह को फायदा, तुला को तनाव, जानें राशियों का हाल
आगरा आज का राशिफल 7 जुलाई: कर्क राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान
आगरा आज का राशिफल 6 जुलाई: मकर राशि को होगा अपार धन लाभ, अन्य राशियों का हाल
आगरा आज का राशिफल 5 जुलाई: तुला राशि को होगा धन लाभ, अन्य राशियों के हाल