आज का राशिफल 9 मार्च आगरा: कर्क राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 9 मार्च 2022.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 9 मार्च 2022.
मेष: आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद से बचें अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है, व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगी यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा.
वृष:आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, राजनैतिक वर्चास्व में वृद्धि होगी, किसी प्रियजन का घर आगमन होगा.
मिथुन: आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी, विदेश सेवा से जुडे लोगों को धन प्राप्त होगा, भोग विलास पर जमा पंूजी व्यय होगी, गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव उत्पनं हो सकता है.
कर्क: आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के कारण वाद विवाद उत्पंन हो सकता है, व्यापार में अपेक्षित आय होने से उत्साह में वृद्धि होगी, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी.
सिंह: आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा, कला अभिनय से जुडे़ लोगों को विशेष लाभ एवं सम्मान प्राप्त होगा, तनाव कम होगा, परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपंन होगा.
कन्या: आज पिता का खराब स्वास्थ्य चिंता एवं तनाव का सबब बनेगा, मन में अशुभ विचार अधिक आयेंगे, राजनैतिक क्षेत्र में पद एवं कद बढेगा, परिवार संग यात्रा का लुफ्त उठाऐंगे.
तुला: आज उदर संबंधी रोग कष्ट एवं पीड़ा का कारण बनेंगे, कार्य क्षेत्र में मिथ्या आरोप लग सकता है, दूर देश की यात्रा पर जाने से बचें, अन्यथा जीवन पर संकट आ सकता है, यकायक रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
वृश्चिक : आज जीवन साथी से शुभ समाचार मिलेगा, विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, किसी अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, यात्रा में नये मित्र बनेंगे.
धनु: आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा, राजनैतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी, ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे,नौकरी में अधिनस्थ का सुख बढेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा,यात्रा के योग हैं.
मकर: आज संतान पक्ष से तनाव मिलेगा, किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी, परीक्षा प्रतियोगिता में व्यवधान आ सकता है, परिवार संग पर्यटन स्थल की सैर करेंगे, किसी अभिन्न मित्र से वाद-विवाद हो सकता है.
कुम्भ: आज गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा, राजनैतिक क्षेत्र में आपके कुशल नेतृत्व की सराहना होगी, माता से मन पसंद उपहार मिलेंगे, कार्यक्षेत्र में वाहन सुख बढ़ेगा, व्यर्थ वाद-विवाद से बचें.
मीन: आज मन प्रसन्नत रहेगा, किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, यात्रा में कोई घटना घट सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी.

अन्य खबरें
आज का राशिफल 8 मार्च आगरा: वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, नये मित्र बनेंगे
7-13 मार्च तक लट्ठमार होली, होलाष्टक और रंभगरी एकादशी जैसे कई व्रत-त्योहार, नोट कर लें डेट
बत्तख से पंगा लेना डॉगी को पड़ा भारी, लगवाई तालाब में डूबकी,Video देख रोके नहीं रुकेगी हंसी
Lathmar Holi 2022: कब है लट्ठमार होली, जानें कैसे शुरू हुई ये होली खेलने की परंपरा