पत्नी की बीमारी से मौत, पति ट्रेन की चपेट में आ गया, 3 बच्चे हो गए अनाथ

Smart News Team, Last updated: Wed, 3rd Jun 2020, 2:58 PM IST
  • आगरा के रुई की मंडी (शाहगंज) में एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि देखते ही देखते अचानक तीन बच्चे अनाथ हो गए। काफी दिनों से बीमार महिला की मौत के बाद शाम को उसके पति का शव रेल ट्रैक पर मिला।
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के रुई की मंडी (शाहगंज) में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। काफी दिनों से बीमार महिला की मौत के बाद शाम को उसके पति का शव रेल ट्रैक पर मिला। शाहगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया है। परिवार में सिर्फ बेटा और बेटी ही बचे हैं।

रुई की मंडी स्थित वाल्मीकि बस्ती में गब्बर (45) पुत्र गोविंद पत्नी ममता, एक बेटी और बेटे के साथ रहता था। गब्बर मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि ममता की काफी देनों से तबीयत खराब थी। उसका इलाज चल रहा था। सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया था। दिन में सब कुछ ठीक था। शाम को गब्बर रेल लाइन के किनारे शौच के लिए गया था। तब किसी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया।

मोहल्ले के लोग उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर थाना शाहगंज पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पति और पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद मोहल्ले में हाहाकार मच गया है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें