आगरा: रविवार को लगेगा सूर्य ग्रहण, शनिवार से शुरू होगा सूतक काल, जानें समय
- यूपी की ताजनगरी आगरा में भारत का पहला सूर्य ग्रहण रविवार 21 जून को नजर आएगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल शनिवार को ही शुरू हो जाएगा।

आगरा. रविवार 21 जून को भारत में पहला सूर्य ग्रहण नजर आएगा। खास बात है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज एक आग के गोले जैसा दिखेगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। आगरा में ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इससे पहले साल 2001 में रविवार के दिन सूर्यग्रहण पड़ा था। ग्रहण का सूतक काल 20 जून शनिवार रात 21.52 मिनट से शुरू होकर 21 जून को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
21 जून को पड़ने जा रहे सूर्य ग्रहण को भारत समेत नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई समेत कई अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा। कहा जाता है कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा की छाया से सूर्यग्रहण लगता है। विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। उसी को सूर्यग्रहण कहा जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी चांद सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है। फिर सूर्य की रोशनी रोक लेता है। जिससे धरती पर छाया फैल जाती है। इसे ही सूर्यग्रहण कहा जाता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण एक साथ कई संयोग लेकर आ रहा है। खास बात है कि 19 साल पहले साल के सबसे बड़े दिन 21 जून तो सूर्यग्रहण लगा था। ग्रहण के दौरान सभी नौ ग्रह में 6 ग्रह वक्री चाल में रहेंगे।
वहीं ज्योतिषाचार्य मनोज पाराशर ने कहा कि सूतक काल लगने से पहले अन्न, वस्त्र आदि सामग्री में कुशा या तुलसी दल रख दें। पशु एवं जीव पर गेरू के थापे लगाएं। ग्रहण के दौरान स्नान, दान के साथ मंत्रजाप करना फलदायी होगा। सूर्यग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। इसके बाद संभव हो तो दान भी अवश्य करें।
अन्य खबरें
Solar Eclipse 2020: सूर्यग्रहण 21 जून को,जानें किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 जून को, जानिए ग्रहण को आगरा में देखने का समय
भारत में 21 जून को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए पटना में ग्रहण देखने का समय