आगरा: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग

Smart News Team, Last updated: Sun, 21st Jun 2020, 8:48 AM IST
  • भारत में पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगने जा रहा है। ताजनगरी आगरा में सूतक काल शनिवार रात से शुरू होकर 21 जून की दोपहर तक रहेगा। ग्रहण काल में कई बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।
जानिए आगरा में कब शुरू होगा सूतक काल

आगरा. रविवार 21 जून को भारत में साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात है कि 19 साल बाद रविवार के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। आगरा में ग्रहण का सूतक काल शनिवार रात 21:52 मिनट से शुरू हो जाएगा। 21 जून को 13:52 पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण और सूतक काल के दौरान सावधानियां बरतने से सूर्य देव के प्रकोप से बचा जा सकता है। बस कुछ बातों का आपको ध्यान रखना होगा।

1. सूर्य ग्रहण एवं सूतक काल के दौरान कमरा बंद करके अपने कुल देवी-देवताओं का जाप जरूर करें।

2. सूर्य ग्रहण काल में ओम सूर्याय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए।

3. ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को बीमारी से निजात मिलती है।

4. सूर्य ग्रहण काल के दौरान संभोग पूरी तरह वर्जित है.

5. ग्रहण काल के दौरान घर में विवाद की स्थिति या बुजुर्ग का अनादर नहीं होना चाहिए।

6. छात्रों को सफलता के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मंत्र और सरस्वती मंत्र का जाप करना चाहिए। क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों की शक्ति चरम पर होती है

7. सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल और गौं-नित्र का छिड़काव कर घर को शुद्ध कर लें और भगवान की प्रतिमाओं को स्नान करवाकर ही उनकी पूजा अर्चना करें।

8. सूर्य ग्रहण के बाद गरीबों को अनाज दान जरूर करें, ऐसा करने से सूर्य देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें