जब 'भारत माता की जय' उदघोष से गूंज उठा टोल प्लाजा

Smart News Team, Last updated: Tue, 2nd Jun 2020, 9:06 PM IST
  • सेना के जवान सिर्फ देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर मोर्चा नहीं संभाल रहे। बल्कि संक्रमण के इस काल में भी परिवार के साथ मोर्चा संभाल रहे हैं। जब यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर जवान सेवा कार्य के लिए उतरे। तो भारत माता की जय के उदघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।
'भारत माता की जय' उदघोष से गूंज उठा टोल प्लाजा

कोरोना वायरस संकट के दौर में पुलिस तो कोरोना योद्धाओं की जंग लड़ ही रही है, मगर सालों भर देश की सेवा करने वाले सेना के जवान भी इसमें पीछे नहीं हैं। सेना के जवान सिर्फ देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर मोर्चा नहीं संभाल रहे। बल्कि संक्रमण के इस काल में भी परिवार के साथ मोर्चा संभाल रहे हैं। जब यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर जवान सेवा कार्य के लिए उतरे। तो भारत माता की जय के उदघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।

यूनिट - 50 स्वतंत्र पैराशूट ब्रिगेड, रोशनी संस्था व एक पहल के वालंटियर्स व आर्मी के विभिन्न ऑफीसर्स के द्वारा "सुकून" नामक परियोजना के तहत यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाज़ा पर जूस, ग्लूकोस, बिस्कुट, नमकीन, सूखा राशन, कपड़े, चप्पल व जूते का वितरण किया गया। यह पहल ब्रिगेड की सभी महिलाओं के द्वारा की गई थी। लीना साहा के मार्गदर्शन में किया गया तथा इस मुहीम को मेजर पल्लव झा सहयोग रहा।

आर्मी के द्वारा किये गए कार्य को लोगों ने सराहा और वहां पर भारतीय सेना के उदघोष के नारे भी लगे। सभी ने आर्मी के जोश और जज्बे को सलाम किया। आर्मी यूनिट- 50 स्वतंत्र पैराशूट की नेहा झा ने बताया कि काफी दिनों से आर्मी के जवानों की पत्नियां सेवा कार्य कर रहीं थीं। इसके बाद विचार किया गया कि जरुरतमंदों तक और सेवाएं पहुंचे। तो सभी ने मिलकर यहां सेवा कार्य किया। आगे भी इस तरह की सेवाएं करते रहेंगे। इस दौरान मेजर पल्लव झा, लीना साहा मनोज बल, राजेंद्र मगन, मुकेश जैन, अक्षत मनीष राय, धीरज अरोड़ा, अंकित खंडेलवाल, मानस राय, अगम, दिलीप, पवन का सहयोग रहा।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें