आगरा न्यूज: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में शिफ्ट

Smart News Team, Last updated: 05/10/2020 08:08 AM IST
  • नगर निगम की लोहा मंडी फिर वर्क शॉप पर रविवार को फिर पथराव हुआ। सफाई कार्य का विरोध कर रहे बाल्मीकि समाज के युवकों का एक समूह करीब 9:00 बजे वर्कशॉप पर पहुंच गया और वाहनों का वाहनों को निकालने का विरोध करते हुए पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए युवकों को खदेड़ दिया। पथराव में नगर निगम के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना के बाद पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। 
  • ग्वालियर रोड़ स्थित एक कॉलोनी में सोसाइटी के 600 ना देने पर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलोनी के अध्यक्ष सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है। गाल ग्वालियर रोड स्थित मनोहर कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र के घर पर धावा बोला गया था। सुभाष चंद्र के बड़े भाई केशव अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सुबह घर पर कॉलोनी के अध्यक्ष किशन सिंह रुपए मांगने आए . आरोप है कि किशन सिंह ने परिवार वालों को थप्पड़ मार दिया। मां से मारपीट हुई तो बेटा गौरव बाहर आ गया और उसने विरोध किया।
  • कालिंदी विहार में 80 कोटा मार्ग स्थित अमर ढाबे पर बवाल हुआ। कार सवार युवकों ने पहले हंगामा किया और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। अपना रात कभी करीब 11:30 बजे की है। ररामवन निवासी नवीन यादव ढाबा संचालक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक कार ढाबे पर आकर रुकी जिसमे दो युवक सवार थे और वह नशे में थे। कार से उतर कर पहले उन्होंने बगल वाले ठेके के शटर पर लात मारी और फिर हवाई फायर किया। पुलिस ने सोनेंद्र सिंह चौहान नाम के युवक को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
  • शासन के निर्देश पर चित्रकूट जेल से भदोही के विधायक विजय मिश्र को देर रात आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। विधायक को जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। वहीं सेंट्रल जेल में पहले से सपा एमएलसी कमलेश पाठक और पूर्व विधायक अशोक चंदेल को भी अलग-अलग सर्किल में रखा गया है। 
  • रविवार को आगरा में कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं। अब संक्रमित ओ की संख्या 5943 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अभी तक 5217 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 598 है। मृतकों की संख्या 128 है। जिलाधिकारी ने बताया अभी तक जिले में 199575 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

सम्बंधित वीडियो गैलरी