आगरा : फोरेंसिक जांच में हाथरस कांड में रेप की पुष्टि नहीं |
Smart News Team, Last updated: 01/10/2020 08:51 PM IST
- हाथरस की युवती की स्लाइड और कपड़ों की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने इस सनसनीखेज मामले में अपनी रिपोर्ट हाथरस पुलिस के सुपुर्द की। रिपोर्ट के लिए हाथरस पुलिस की टीम सुबह की आगरा आ गई थी। पुलिस आरोपियों पर हत्या की धारा में कार्रवाई करेगी।
- विजय नगर कॉलोनी में आगरा पब्लिक स्कूल के पीछे से सात मंजिला वैभव अपार्टमेंट की छत से कूदकर बुधवार की रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली। 39 वर्षीय अमित मित्तल केशव कुंज प्रताप नगर के निवासी थे। अपने दोस्त से मिलने आए थे। उनके घर से निकलने के बाद छत पर चले गए। उनका शव स्विमिंग पूल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी उनके स्विमिंग पूल में गिरने का फुटेज प्राप्त किया।
- आगरा में गुरुवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में करुणा के 48 नए केस मिले। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया की गुरुवार को कमला नगर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गयी। मरीज को सांस की बीमारी थी। मृतकों की संख्या अब 128 हो गई है। अब तक 192000 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
- शहर में निर्माण कार्यों पर अब मेट्रो रेल के प्रतिबंध लागू होंगे। मेट्रो रूट और स्टेशन के 50 मीटर के दायरे में अब कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एलाइनमेंट के दायरे में निर्माणों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। मेट्रो कॉरिडोर के आस पास अब किसी भी मानचित्र की स्वीकृति से पहले अब मेट्रो की एनओसी चाहिए होगी। इस संबंध में जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण को सख्त आदेश जारी किए गए हैं.
- कोरोना महामारी को देखते हुए महापौर नवीन जैन ने एक बड़ा फैसला किया है। नगर निगम द्वारा दी जा रही हाउस टैक्स में छूट को 1 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह कर जमा करने पर गृह स्वामियों को हाउस टैक्स में छूट तब 31 अक्टूबर तक दी जाएगी। महापौर नवीन जैन ने शहर वासियों से अपील की है कि इस छूट का लाभ लेने के लिए यह उनके पास अंतिम मौका है। अगर कोई सामाजिक संगठन आवासीय सोसाइटी और मल्टी स्टोरी में रहने वाले लोग नगर निगम से कैंप लगाने के लिए कहेंगे तो निगम के अधिकारी उनके यहां कैंप लगाकर गृह कर जमा करवाएंगे। उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक टैक्स जमा करने वाले को तीन डस्टबिन लाल, नीले वह हरे रंग के निशुल्क दिए जाएंगे।
सम्बंधित वीडियो गैलरी
आगरा न्यूज: प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या
01/10/2020 09:25 AM IST
आगरा न्यूज: बाथरूम में निकला तीन फुट लंबा सांप
30/09/2020 01:56 AM IST
आगरा: जमीन हस्तांतरण के साथ ही गति पकड़ेगा आगरा मेट्रो रेल परियोजना
29/09/2020 08:59 AM IST
आगरा: बीटेक छात्रा से रेप किए जाने के मामले में जेई गिरफ्तार
27/09/2020 10:48 PM IST