आगरा: कोविड-19 के बीच खुले स्कूल, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला स्कूल में प्रवेश

Smart News Team, Last updated: 20/10/2020 05:53 PM IST
  • नवलगंज नौनिहाई में शराब ठेके के मैनेजर सोनू की हत्या करके सात लाख रुपए लूट लिए गए. अकेले बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गया. सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई. दुकानों के शटर डाउन कर दिए गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. ठेके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में वह कैद मिला. बदमाश की पहचान हसन के रूप में हुई है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.                                                                         
  • थाना सदर क्षेत्र में नेनानाझाट में सीओडी कर्मी कमल किशोर के यहां हुई चोरी में भतीजा घनश्याम ही मास्टरमांइंड निकला. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी सुभाष, रिंकू और सोनू को जेल भेज दिया है और महिला कुसूम को भी पकड़ लिया है. वह चोरी का माल रखती थी. एसएसपी बबलू कुमार ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से करीब सात लाख रुपए का जेवर बरामद हुआ है.                                                                                              
  • कोविड-19 का कहर जारी है. सर्दियों में कोरोना संक्रमण के केस तेजी के साथ बढ़ने की आशंका है. इसको देखते हुए कोरोना टास्क फोर्स ने धार्मिक स्थलों को अभी नहीं खोलने का फैसला लिया है. इसके साथ ही नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी नहीं खोला जाएगा. डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अभी 9वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है.                                                                                                                  
  • कोरोना काल में लंबे समय बाद आगरा के स्कूलों में चहल-पहल नजर आई. शासन के निर्देश पर सोमवार को कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल समय पर खुले. लखनऊ से आए माध्यिमक शिक्षा अभियान के सहायक निदेशक सर्वेश कुमार ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया. संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी स्कूलों में व्यवस्थाओं को परखा. स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम ही रही.       
  • सुप्रीम कोर्ट के 30 दिसंबर 1996 और 7 अगस्त 2006 के आदेश के बाद भी आगरा उतरी बाइपास का निर्माण नहीं हुआ है. बड़ी संख्या में डीजल के भारी वाहन शहर से होकर गुजरते हैं और यहां की वायु को प्रदूषित करते हैं. राज्य सरकार और केंद्र सरकार को पक्षकार बनाकर आगरा डेवलपमेंट फाउंडर ने सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक याचिका दायर की है और अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार का परिवहन मंत्रालय लगभग 24 किलोमीटर लंबा आगरा का उतरी बाइपास बनाए . यह जानकारी एडीएस सचिव के सी जैन ने दी.

सम्बंधित वीडियो गैलरी