CM शिवराज ने पद्मश्री अभय छजलानी की पत्नी की मौत पर जताया शोक

ABHINAV AZAD, Last updated: Tue, 4th Jan 2022, 6:47 PM IST
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी की पत्नी पुष्पा छजलानी के निधन पर शोक जताया है.
सीएम शिवराज ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अभय छजलानी की पत्नी पुष्पा छजलानी के निधन पर शोक जताया.

भोपाल. (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मश्री अभय छजलानी की पत्नी पुष्पा छजलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. गौरतलब है कि पद्मश्री अभय छजलानी वरिष्ठ पत्रकार और एक समाचार पत्र प्रधान संपादक रहे हैं.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत पुष्पा छजलानी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है.

अन्य खबरें