Padma Awards 2021: पूर्व लोकसभा स्पीकर और 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन पद्म भूषण से होंगी सम्मानित

Somya Sri, Last updated: Mon, 8th Nov 2021, 1:11 PM IST
  • राष्ट्रपति कोविंद आज विभिन्न राज्यों से 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं. जबकि साल 2021 के लिए विभिन्न राज्यों के 119 लोगों को कल यानी मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. मध्य प्रदेश से केवल दो लोग ही पद्म पुरस्कार 2021 से सम्मानित होंगे. मध्यप्रदेश के इंदौर से 8 बार सांसद रहीं और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पब्लिक अफेयर्स और भूरी बाई को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा.
Padma Awards 2021: पूर्व लोकसभा स्पीकर और 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन पद्म भूषण से होंगी सम्मानित (फाइल फोटो)

भोपाल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं. राष्ट्रपति कोविंद आज विभिन्न राज्यों से 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं. जबकि साल 2021 के लिए विभिन्न राज्यों के 119 लोगों को कल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर से 8 बार सांसद रहीं और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को कल यानी मंगलवार को पद्म भूषण 2021 से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही मध्य प्रदेश से भूरी बाई को पद्मा श्री 2021 से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को सम्मानित करेंगे. भूरी बाई को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा.

पीएम मोदी, अमित शाह भी हैं हिस्सा

बताया जा रहा है कि दरबार हॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह का हिस्सा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हैं. वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक अबतक पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण 2020 से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण 2020 से सम्मानित किया गया. वहीं रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को भी पद्मश्री पुरस्कार 2020 से आज सम्मानित किया है.

MP: बीजेपी के मंत्री की भविष्यवाणी, देश में 4-5 साल में बेरोजगारी और गरीबी का नामोनिशान होगा खत्म

देश का सबसे बड़ा सम्मान

बता दें कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री को देश के सबसे बड़े सम्मान माना जाता है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विभिन्न राज्यों के 119 लोगों को साल 2021 के पद्म पुरस्कारों से मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे. पाने वालों की सूची में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत और 1 ट्रांसजेंडर हैं.

CM शिवराज गृह गांव में पानी पहुंचा टोंटी नहीं, भड़कते हुए कमिश्नर-कलेक्टर को दिए आदेश

मध्य प्रदेश से दो लोग होंगे सम्मानति

बता दें कि मध्य प्रदेश से केवल दो लोग ही पद्म पुरस्कार 2021 से सम्मानित होंगे. मध्य प्रदेश से सुमित्रा महाजन और भूरी बाई को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इन्हें रामनाथ कोविंद द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

अन्य खबरें