MPPEB: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Komal Sultaniya, Last updated: Sat, 19th Feb 2022, 3:57 PM IST
  • MPPEB ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद ही इसकी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर दी. MPPEB ने बताया कि प्रश्‍नपत्र में किसी प्रकार की प्रश्नों या उत्तरों में परीक्षार्थी को कोई आपत्ति है तो वे अपनी आपत्तियां 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. 
MPPEB: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

भोपाल. मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद ही इसकी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर दी. अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकता है. लेकिन इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा और आपत्तियां केवल 20 फरवरी 2022 तक ही ली जाएगी. आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयारी की जाएगी. अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफ़ेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा.

बताया जा रहा है कि रिजल्ट मार्च माह में जारी हो सकता है. 100 अंकों के पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी इसलिए अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को नहीं छोड़ा. जहां कहीं कयास या अंदाजा था, उत्तर दिया, सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा. कुल वैकेंसी के पांच गुना (जातिवार आरक्षण को ध्यान में रखकर) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना जाएगा.

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की जल्द होगी जारी, जानें कटऑफ-रिजल्ट डेट

एक्स्पर्टस का कहना है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 81 मार्क्स तक जा सकती है. नेगेटिव मार्किंग की न होने से कटऑफ ऊंची रहने की संभावना है. वहीं जनरल कैटेगरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 72 रह सकती है.

कैटेगरी    पुरुष           महिला

जनरल       81                  72

ओबीसी    76                   68

एससी       71                   65

एसटी       65                    59

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर खुशखबरी, 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार की पदों की संख्या

बता दें कि, एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी. लिखित परीक्षा कई शिफ्टों में हो रही है, इसलिए इसका रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा. मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा. दरअसल अलग अलग शिफ्टों के प्रश्न पत्र अलग अलग होंगे. प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर में समानता लाने के लिए व्यापक तौर पर मार्क्स नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता है. परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स को एक फॉर्मूले के तहत नॉर्मलाइज किया जाता है.

|#+|

अन्य खबरें