चारधाम यात्रा: बंद हो गई गंगोत्री धाम की कपाट, भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट होगी बंद

Naveen Kumar Mishra, Last updated: Fri, 5th Nov 2021, 2:10 PM IST
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को बंद हो गई. गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किया गया. यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के दिन बंद हो जाएगी. यमुना की डोली लेने के लिए खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली भैया दूज के दिन 6 नवंबर को यमुनोत्री पहुंचेगी.
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को बंद हो गई, पुरानी तस्वीर

देहरादून। चार धाम यात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को बंद हो गई. गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किया गया. गंगोत्री के कपाट बंद होने के बाद गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हो गई. गंगोत्री के कपाट बंद होने के बाद अब श्रद्धालु गंगा के शीतकालीन रूप को मुखवा यानी मुखीमठ में कर सकेंगे. वहीं यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के दिन बंद हो जाएगी.

 

भैया दूज पर यमुनोत्री की कपाट होंगे बंद

भैया दूज यानी शनिवार को यमुनोत्री की कपाट बंद हो जाएगी. 6 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री की कपाट बंद होगी. यमुना की डोली लेने के लिए खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली भैया दूज के दिन 6 नवंबर को यमुनोत्री पहुंचेगी. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर गंगा के मुकुट को उतारा गया.

बहू-बेटों से नाराज बुजुर्ग ने किया अनशन, कार्रवाई का भरोसा देकर एसडीएम ने तुड़वाय

डोली रात्रि में चंडी निवास में प्रवास करेगी

शुक्रवार की दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर शुभ मुहूर्त देखकर गंगोत्री के कपाट को बंद किया गया. कपाट बंद होने के बाद डोली को तीर्थ पुरोहित और दूसरे भक्तों ने मुखवा को  ले गई. डोली रात्रि निवास चंडी मंदिर में करेगी. 6 नवंबर भैया दूज के दिन मां गंगा की डोली मुखवा पहुंचेगी. वही यमुनोत्री के कपाट 6 नवंबर भैया दूज के दिन दोपहर 12 बजे अमृत वेला में बंद होगी.

Nusrat Jahan Yash Dasgupta Diwali Celebration: मैचिंग ड्रेस में दिखे नुसरत-यश, बेटे Yishaan के साथ मनाई पहली दिवाली

पोर्न इंडस्ट्री की मल्लिका मिया खलीफा ने अंडरआर्म्स में लगाए बोटॉक्स इंजेक्शन, वजह जान रह जाएंगे हैरान

अन्य खबरें