धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें बर्तन, रायपुर दुर्ग भिलाई बिलासपुर कोरबा, उत्तराखंड देहरादून हरिद्वार में मुहूर्त

Pallawi Kumari, Last updated: Mon, 1st Nov 2021, 5:33 AM IST
  • किसी भी वस्तु की खरीदारी के लिए धनतेरस बेहद शुभ समय माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों पर 13 गुणा वृद्धि होती है. यही कारण है कि धनतेरस पर लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. इस बार धनतेरस 2021 मंगलवार 2 नवंबर को है. 
धनतेरस 2021 पर राशि के अनुसार खरीदें बर्तन.

इस साल दिवाली 4 नवंबर औऱ धनतेरस 2 नवंबर को मनाया जाएगा. धनतरेस पर कोई न कोई नई वस्तु खरीदने का रिवाज है. लोग इस दिन अपने समार्थ्य के अनुसार सोना, चांदी, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम या बर्तन खरीदते हैं. लेकिन अपने राशि के अनुसार शॉपिंग करने का और भी फायदा मिलता है. अगर आप इस साल धनतेरस पर किचन के लिए बर्तन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको बताते हैं कि इस साल धनतेरस पर आप अपनी राशि के अनुसार कौन सा बर्तन खरीदें.

चांदी के बर्तन- मेष, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि वाले जातकों के लिए धनतरेस के दिन चांदी के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा.

Dhanteras 2021: यम को खुश करने और अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर जलाएं ये खास दीप, जानें विधि

स्टील के बर्तन- मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए स्टील के बर्तन खरीदना अत्यधिक फलदायी होगा. लेकिन धनतेरस पर शुद्ध स्टील से बने बर्तन खरीदें.

कांसा का बर्तन- कन्या राशि वाले इस बार धनतरेस पर कांसा का बर्तन खऱीद सकते हैं.

तांबा का बर्तन- वृश्चिक और सिंह राशि वाले जातकों के लिए तांबे का बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जा रहा है.इससे धन में वृद्धि होगी और घर पर कभी भी धन की कमी नहीं आएगी.

धनतरेस खरीदारी शुभ मुहूर्त- इस साल धनतेरस के दिन सुबह सूर्योदय से लेकर रात के 08:35 बजे तक खरीदी के लिए शुभ समय रहेगा.

भिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक

अमृत मुहूर्त: दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक

शुभ योग: दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक

वृष लग्न: शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

Diwali 2021: 4 नवंबर को इस समय से शुरू है शुभ मुहूर्त,जानें गणेश-लक्ष्मी की पूजन विधि

 

अन्य खबरें