'गुड लक जैरी' से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए पहली झलक

Smart News Team, Last updated: Mon, 11th Jan 2021, 2:38 PM IST
जाह्नवी कपूर की नई फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू हो गई है। इस फिल्म का नाम है गुड लक जैरी। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है।  देखिए पहली झलक।
'गुड लक जैरी' से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए पहली झलक

फिल्म निर्माता आनंद एल राय ने सोमवार को जाह्नवी कपूर के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। साल 2021 में एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो चुका है जिसमें धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर की एक्टिंग फैंस को देखने को मिलेगी। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर का गुड लक जेरी से फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। जिसमें वह सूट कमीज पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर का ये लुक बेहद प्यारा है।

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म गुड लक जैरी की सोमवार से पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई है। पहले शेड्यूल की शूटिंग मार्च तक चलेगी। गुड लक जैरी की जान जाह्नवी कपूर ही होंगी। उनका पहला पोस्टर भी सोशल मीडिया पर आनंद एल राय ने शेयर किया है। गुड लक जैरी फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्टर करेंगे। इससे पहले सेनगुप्ता बालिका बधू जैसी चर्चित टीवी सीरियल को डायरेक्टर कर चुके हैं।

जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धड़क फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए। पिछले साल जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना भी रिलीज हुई। जिसमें वह महिला पायलट की भूमिका निभाती नजर आई। पहली ही फिल्म जाह्नवी कपूर की हिट साबित हुई। इसके अलावा फिल्ममेकर्स मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी में कास्ट करने पर भी मन बना रहे हैं। खैर अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है।

अन्य खबरें