गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को इस खूबसूरत अंदाज में राजकुमार राव ने किया बर्थडे विश

Smart News Team, Last updated: Sat, 20th Feb 2021, 8:22 PM IST
  • बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का आज जन्मदिन है. राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया. राजकुमार राव ने कैप्शन के जरिए पत्रलेखा की वैल्यू को बताया.
राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा का आज जन्मदिन है. पत्रलेखा के जन्मदिन के खास मौके पर बॉयफ्रेंड राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया. राजकुमार राव ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ की एक फोटो को अपने फैंस के साथ साझा किया. राजकुमार राव ने फोटो शेयर करने के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की तारीफ में एक प्यारा सा नोट भी लिखा.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की फोटो को शेयर करने के साथ-साथ एक बेहद ही शानदार कैप्शन लिखा. राजकुमार राव ने अपने कैप्शन में अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने के साथ-साथ लिखा कि राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा बहुत ही खूबसूरत और दयालु है. इसी के साथ राजकुमार राव ने पत्रलेखा को बेस्ट बेटी, बेस्ट पार्टनर, बेस्ट सिस्टर और बेस्ट फ्रेंड भी बताया. 

खुशी कपूर की बोल्ड फोटो पर कजिन शनाया कपूर का आया ऐसा रिएक्शन

राजकुमार राव ने यह भी बताया कि उनको उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा हर दिन प्रेरित करती रहती है. राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड को शुक्रिया कहा हमेशा राजकुमार राव की ताकत बने रहने के लिए. इसी के साथ राजकुमार राव ने अपने गर्लफ्रेंड के लिए दुआ की पत्रलेखा को दुनिया की सारी खुशियां और सफलता मिले क्योंकि वो डिजर्व करती है. यही नहीं राजकुमार राव ने यह भी कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा राजकुमार राव की मुस्कुराने की वजह है.

 

अन्य खबरें