अदा शर्मा ने साड़ी में बीच किनारे किया स्टंट, लोग हुए हैरान

Smart News Team, Last updated: Tue, 12th Jan 2021, 5:29 PM IST
कमांडो फेम अदा शर्मा की लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आई है। इस वीडियो में वह साड़ी पहने स्टंट करती दिख रही हैं।अदा शर्मा इस वीडियो में बीच किनारे साड़ी में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।
अदा शर्मा ने साड़ी में बीच किनारे किया स्टंट, लोगों को किया हैरान

एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने लेटेस्ट ग्लैमरस वीडियो के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। अदा शर्मा का ये अवतार इंस्टाग्राम पर लगातार छाया हुआ है। फैंस को ये लुक खूब भा रहा है। दर्शक जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। दरअसल अदा शर्मा में बीच किनारे से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जबरदस्त स्टंट करती दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दर्शकों को उनके लुक और स्टंट को देखकर हैरानी हो रही है।

अदा शर्मा इस वीडियो में बीच किनारे साड़ी में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। उनका बिदांस कार्टवील अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। अब तक लाखों लोगों ने इस वीडियो को देख डाला है। कमेंट्स में अदा शर्मा के बोल्ड वीडियो पर कमेंट्स कर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। अक्सर अदा शर्मा अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। हमेशा ही वह गॉर्जियस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं।

अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 1920 फिल्म से डेब्यू कर चुके हैं। लेकिन इस फिल्म से वह पॉपुलर नहीं हो पाई थी। इसके बाद वह हंसी तो फंसी में नजर आईं। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी इस फिल्म में दिखी थी। इसके बाद अदा शर्मा 'कमांडो 2' और 2019 में 'कमांडो 3' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में लीड रोल में विद्युत जामवाल थे।

अन्य खबरें