भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो वायरल
- यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ का गाना ‘कटोरे कटोरे’ खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ का खास अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है। अब तक लाखों यूजर्स द्वारा इस वीडियो को देखा जा चुका है। देखिए सुपरहिट होता आम्रपाली दुबे का खास वीडियो।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अक्सर अपने खूबसूरत फोटो वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अवतार छाया रहता है। एक बार फिर आम्रपाली दुबे का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो दोनों की फिल्म का भोजपुरी गाना 'कटोरे कटोरे' है जिसमें आम्रपाली दुबे खूब दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही हैं।
अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों फैंस ने देखकर सुपरहिट बना दिया है। अभी भी व्यूज का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गाने कटोरे कटोरे के के बारे में बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल प्रमोद शकुंतलम ने लिखे हैं। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। दोनों की कमेस्ट्री ऑनस्क्रीन पर सुपरहिट साबित होती है। कई फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
यूट्यूब पर आम्रपाली के खास अंदाज के चलते इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है। वीडियो में पीले रंग के कॉस्ट्यूम में भोजपुरी क्वीन नजर आ रही हैं। गाने के बोल पर आम्रपाली की जबरदस्त एक्सप्रेशन हर किसी का ध्यान खींच रहा है। वहीं निरुहा के संग उनकी केमिस्ट्री और रोमांस भी वीडियो को बार बार देखने पर मजबूर कर रहा है। बता दें आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा टेलीविजन जगत में भी काफी काम किया है। वह एंटरटेमेंट जगत का लोकप्रिय नाम हैं। जिनके शो हो या फिल्में सभी को खूब पसंद किया जाता है।
पति ने होटल में रेड मारकर आशिक संग रंगरेलियां मनाती बीवी को रंगे हाथ पकड़ा
अन्य खबरें
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जल्द ही बिग बॉस में हॉटनेस का तड़का लगाएंगी