अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स को दिया ये करारा जवाब

Smart News Team, Last updated: Sat, 17th Apr 2021, 12:14 PM IST
  • बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्ची के लिए मदद मांगते हुए एक पोस्ट की है. जिसके बाद अर्जुन कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद अर्जुन कपूर ने भी ट्रॉलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
अर्जुन कपूर हुए ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते है. लेकिन वही अर्जुन कपूर को ज्यादातर ट्रॉल होते हुए भी देखा गया है. ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है एक बच्ची के लिए आर्थिक मदद मांगते हुए. जिसकी वजह से अर्जुन कपूर फिर से ट्रॉलिंग का शिकार हुए है और यही नही अर्जुन कपूर ने ट्रॉल किए जाने पर मुंहतोड़ जवाब भी दिया है.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है. जिसमे उन्होंने एक बच्ची की फोटो को पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा की, वो बच्ची एक बहुत ही भयंकर और बड़ी बीमारी से गुजर रही है. अर्जुन कपूर ने सबसे अनुरोध करते हुए कहा कि जितना हो सके, इस बच्ची की मदद करें. अर्जुन कपूर को इस पोस्ट को देख एक ऋचा शर्मा नाम की यूजर ने कमेंट किया है की अर्जुन कपूर की एक दिन की कमाई उस बच्ची की जान बचा सकती है.

तमिल एक्टर विवेक का 59 की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में थे भर्ती

 फिर वो ऐसे क्यों सबसे मदद मांग रहे है? जिसे देख अर्जुन कपूर ने जवाब दिया की अगर उनकी 1 दिन की आय 16 करोड़ होती, तो वो कभी ये पोस्ट करते ही नही और जितना उनको मदद करना था, वो पहले ही कर चुके है, तो अच्छा होगा ऐसी बातों को जगह वो यूजर मदद करें.

 

अन्य खबरें