अर्जुन कपूर ने कपूर एंड सन्स फिल्म में निर्देशक से मांगा था काम, लेकिन नहीं मिला

Smart News Team, Last updated: Tue, 13th Jul 2021, 1:55 PM IST
अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि वह निर्देशक शकुन बत्रा के साथ कपूर एंड सन्स फिल्म में काम करना चाहता थे। लेकिन डायरेक्टर ने इंकार कर दिया था।
अर्जुन कपूर ने कपूर एंड सन्स फिल्म में निर्देशक से मांगा था काम, लेकिन नहीं मिला

अभिनेता अर्जुन कपूर आजकल भूत पुलिस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही भूत पुलिस से उनका लुक रिलीज हुआ था। इस फिल्म के बीच उन्होंने निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म कपूर एंड सन्स को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने डायरेक्टर से काम मांगा था लेकिन निर्देशक ने इंकार कर दिया था। बता दें साल 2015 में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान की फिल्म कपूर एंड संस साल रिलीज हुई थी।

अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि कपूर एंड सन्स फिल्म में वह फवाद खान का रोल करना चाहते थे। फवाद खान से पहले इस रोल को 6 एक्टर्स ठुकरा चुके थे। फिल्म का काम भी कास्टिंग के चलते रूक गया था। ऐसे में अर्जुन कपूर ने निर्देशक शकुन बत्रा को कॉल किया और शकुन बत्रा से कहा था कि मैं फिल्म में काम करना चाहता हूं। हालांकि शकुन बत्रा ने कहा कि वह इस रोल के लिए फिट नहीं बैठेंगे।

अर्जुन कपूर ने कंफेस करते हुए खुलासा किया कि वह डायरेक्टर से काम मांग चुके थे। इसके बाद वह अक्सर मजाक में शकुन से मजाक में कहता हूं आपने मुझे फिल्म में कास्ट नहीं किया लेकिन मेरा नाम टाइटल के रूप में ले लिया। बता दें अर्जुन कपूर की भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान समेत मल्टीस्टार नजर आएंगे।

अन्य खबरें