अमृता अरोड़ा के गोवा वाले घर में छुट्टियां मना रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। एक तरफ जहां मलाइका क्रिसमस के मौके पर ही बहन अमृता के गोवा स्थित घर पहुंच गई थीं। वहीं अर्जुन कपूर ने वीकेंड पर उन्हें ज्वाइन किया। अब दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अमृता का घर गोवा के कैंडोलिम बीच पर बना है। घर की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने अमृता और उनके पति शकील लदाख की तारीफ की।
अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'जब आपको किसी जगह को छोड़ने का मन न करे। अमृता और शकील आपने क्या घर बनाया है। गोवा में कोई दूसरा इतना अच्छा हॉलिडे होम नहीं है।' अमृता और शकील ने अपने इस घर का नाम 'अजारा बीच हाउस' रखा है।
तस्वीर अर्जुन कपूर कमरे के बीच में खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए है।
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में और भी फोटोज शेयर करते हुए घर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ''क्या बेहतरीन घर है।'' मलाइका अरोड़ा भी अमृता के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। मलाइका ने अपनी पूल में समय बिताते हुए वीडियो शेयर की है. मलाइका ने लिखा, ''अजारा बीच हाउस से मुझे प्यार हो गया है।''
अन्य खबरें
खेसारी लाल यादव के नए गाने 'धमाका होई आरा' को सुन आप भी झूम उठेंगे, देखें वीडियो
मोनालिसा और पवन सिंह की दमदार केमेस्ट्री फैन्स को आ रही पसंद, देखें वीडियो
खेसारी लाल यादव और मोनालिसा के गाने 'खाली बतिया से' ने यूट्यूब पर मचाया बवाल
अक्षरा सिंह जल्द रैपर बादशाह के साथ आएंगी नजर, फैन्स को इंतजार