हाथरस मामला: रेप घटनाओं पर अक्षरा सिंह आगबबूला, गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ रिलीज
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड की घटना ने देशभर को हिला कर रख दिया। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों ने इस गैंगरेप की घटना पर दुख जताया। वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है।आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि रेपिस्टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’गाना रिलीज किया है। ‘चौराहे पे गोली मारो’ अक्षरा का न्यू सॉन्ग हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल के अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है।
यूट्यूब पर गाने के रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा। अभी तक इस गाने को लाखों ने देख डाला है। अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं बलात्कारियों के लिए अब एक ही न्याय बचा है - ‘चौराहे पे गोली मारो’।
गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के बोल ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है। अक्षरा ने इस गाने को गाया है और इसके बोल लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा हैं। इस गाने के संगीतकार मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये गाना इस 2020 साल का सुपरहिट गाना बन सकता है।
मुंबई पुलिस की मीडिया को चेतावनी-जेल से निकलने पर रिया चक्रवर्ती का पीछा नहीं
गाने को अभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, अक्षरा सिंह इस रिस्पॉन्स से काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें हाथरस मामले को लेकर देशभर में उबाल नजर आया। हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित तौर पर रेप और हत्या की गई। इस मामले में लगातार सरकार और यूपी पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। मृत युवति के मामले में पुलिस पर जबरन अंतिम संस्कार करने का आरोप भी लगाया है।

अन्य खबरें
मुंबई पुलिस की मीडिया को चेतावनी-जेल से निकलने पर रिया चक्रवर्ती का पीछा नहीं
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के टॉप 5 स्टेज शो डांस वीडियो, अदाओं से करती हैं घायल
हिना खान साड़ी में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, फोटो देख फैंस ने कहा- देसी गर्ल
सपना चौधरी ने अपने जबरदस्त डांस वीडियो से इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस हुए बावले