सीमा सिंह का ‘सुनला फिगर पे’ गाना है जबरदस्त, डांस स्टेप देख उड़ जाएंगे होश

Smart News Team, Last updated: Tue, 13th Oct 2020, 10:35 PM IST
भोजुपरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह का गाना सुनला फिगर पे नैखे कट्रोल वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जबरदस्त डांस स्टेप्स से फैंस को हैरान करती दिख रही है।
सीमा सिंह का सुनला फिगर पे गाना है जबरदस्त, डांस स्टेप देख उड़ जाएंगे होश

भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह एक बार फिर अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। सीमा सिंह का दिलकश अदाओं वाला गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हर कोई उनके इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं। यूट्यूब पर सीमा सिंह के ढेरों वीडियो हैं और हर वीडियो में सीमा ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं जो कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। वह कई आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं।

सीमा सिंह का पॉपुलर होता ये गाना सुनला फिगर पे नैखे कट्रोल है। इस गाने में पिंक ड्रेस में गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। गाने में उनके डांस स्टेप्स गजब के हैं। इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। वहीं संगीतकार प्रदीप रंजन हैं और बोल मुन्ना दुबे ने लिखे हैं। इस गाने के निर्देशक रतन राहा और प्रड्यूस अशोक गौस्वामी और संजय यादव द्वारा किया गया है। ये गाना सुनला फिगर पे नैखे कट्रोल फिल्म बनारसी पहलवान का है।

सीमा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 11 जून 1990 को जन्ममीं। वह मॉडल, डांसर, मॉडल और टीवी प्रेजेंटर हैं। भोजपुरी सिनेमा में सीमा सिंह को आइटम सॉन्ग के लिए खासतौर पर जाना जाता है। सीमा सिंह को आइटम क्वीन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने करीब 500 से ज्यादा फिल्मों और वीडियो में काम किया है। वह कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। देखिए सीमा सिंह की फोटो वीडियो।

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा पर चढ़ा डांस का बुखार, इंस्टाग्राम पर शेयर किए कई वीडियो

अन्य खबरें