भोजपुरी सिंगर देवी का गाना ‘कजरा वाली' ने एक बार फिर इंटरनेट पर मचाई खलबली
- भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर देवी जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनका बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ एक गाना सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर देवी जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनका बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कजरा वाली गजरावली गाना शायद आपने सुना भी हो, लेकिन एक बार फिर ये गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर 15,613,432 व्यूज आ चुके हैं। फैन्स इस गाने को पसंद कर रहे है।
भोजपुरी सिनेमा में देवी बहुत ही फेमस सिंगर है, उन्होंने कई फिल्मों में गाना गाया है। खासकर छठ पूजा के गाने उनके बहुत ही पसंद किए जाते हैं। देवी हर तरीके के गाने गाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर वह फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सिंगर देवी किसी शख्स को लेकर सुर्खियों में थी। फैन्स भी देवी को लेकर काफी सवाल करने लगे थे।
पूर्व सुपरमॉडल और एक्टर है बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का मास्टरमाइंड-रिपोर्ट्स
हालांकि इस बात पर देवी ने जवाब देकर सबकुछ साफ-साफ कर दिया था। गायिका भोजपुरी सिनेमा देवी के करियर की बात करें को पहला एलबम भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के गीतों पर था। इस एलबम ने खूब धूम मचाया।
पद्म श्री शारदा सिन्हा के बाद हाल के दिनों में भोजपुरी में अगर किसी गायक ने साफ-सुथरे गानों से अपनी पहचान बनाई तो वह देवी हैं। देवी के गाने ऐसे होतें हैं जिसे आप सुनते ही झूम उठेंगे चाहे हो भक्ति गाना हो या फिल्मी। शायद यही वजह है कि भोजपुरी सिनेमा में देवी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अन्य खबरें
माधुरी दीक्षित का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, अदाओं से नजर नहीं हटा पाएंगे
मौत से पहले रिया की हुई थी सुशांत से मुलाकात, एक्टर की बहन ने दिया ये रिएक्शन