रितेश पांडे टॉप भोजपुरी गाना: पियवा से पहले, हैलो कौन, गोरी तोरी चुनरी VIDEO

Smart News Team, Last updated: Wed, 9th Sep 2020, 7:33 PM IST
  • भोजपुरी गानों के सुपरस्टार रितेश पांडे के वीडियो को यू-ट्यूब पर करोड़ों लोग देख चुके हैं. रितेश पांडे का सबसे बड़ा हिट गाना है हैलो कौन जिसे अब तक 621 मिलियन यानी 62 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.
भोजपुरी गायक रितेश पांडे फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं.

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के गानों का जलवा यूपी और बिहार के साथ-साथ पूरे देश के हिंदी मार्केट में है. बिहार के सासाराम के रहने वाले 29 साल के रितेश पांडे का सिंगिंग करियर 2010 से शुरू हुआ लेकिन उन्हें सफलता और लोकप्रियता दोनों पिछले कुछ सालों में बरसकर मिली है. रितेश पांडे का सबसे पॉपुलर गाना हैलो कौन है जिसे यू-ट्यूब पर 621 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं यानी इस गाने को 62 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. गायक के अलावा बाकी भोजपुरी गायकों की तरह वो फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं और उस रोल में भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं.

वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर उनके गानों की पॉपुलरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे के ऑरिजिनल वीडियो को 50 लाख हिट्स मिले हैं लेकिन उस गाने दर्जनों की संख्या में बने डुप्लीकेट गानों में एक पर 6 करोड़ व्यूज हैं. गाने की लोकप्रियता को देखते हुए रितेश पांडे ने अक्षरा सिंह के साथ गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे गाने का दूसरा पार्ट चुनरी झलकऊआ भी बना दिया और उसे भी 5.70 करोड़ हिट्स मिल चुके हैं.

रितेश पांडे के दर्जनों गानों पर 10 मिलियन से ज्यादा हिट्स हैं. हैलो कौन, गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे के अलावा रितेश पांडे के सुपरहिट गानों में पियवा से पहिले हमार रहलू, जोताई नहीं दूंगी, जा ऐ चंदा, पांडेय जी का बेटा हूं, चुनरी झलकऊआ, हाय रे झुलनिया, लईकी धोखेबाज शामिल हैं.

रितेश पांडे भोजपुरी गाना गोरी तोरी चुनरी बा लाल रे Ritesh Pandey Bhojpuri Song Gori Tori Chunri Ba Laal Laal Re

रितेश पांडे भोजपुरी गाना चुनरी झलकऊआ : Ritesh Pandey Bhojpuri Song Chunri Jhalkauva

रितेश पांडे भोजपुरी गाना हैलो कौन: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Hello Kaun

रितेश पांडे भोजपुरी गाना पियवा से पहिले: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Piyawa Se Pahile

रितेश पांडे भोजपुरी गाना जोताई नहीं दूंगी: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Jotai Nahi Dungi

रितेश पांडे भोजपुरी गाना पियवा से पहिले पार्ट 2:  Ritesh Pandey Bhojpuri Song Piyawa Se Pahile Part Two 

रितेश पांडे भोजपुरी गाना जा ऐ चंदा: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Ja Ae Chanda

रितेश पांडे भोजपुरी गाना लॉकडाउन में लूडो: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Lockdown Me Ludo

रितेश पांडे भोजपुरी गाना पांडे जी का बेटा हूं : Ritesh Pandey Bhojpuri Song Pandey Ji Ka Beta Hoon

रितेश पांडे भोजपुरी गाना हाय रे झुलनिया : Ritesh Pandey Bhojpuri Song Haye Re Jhulaniya 

रितेश पांडे भोजपुरी गाना लईकी धोखेबाज : Ritesh Pandey Bhojpuri Song Laiki Dhokebaaz

अन्य खबरें