KRK का दावा- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बेच दी मुंबई की अपनी सारी प्रोपर्टी

Smart News Team, Last updated: Mon, 26th Jul 2021, 11:16 AM IST
  • बॉलीवुड अभिनेता व क्रिटिक कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार केआरके ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट किया है. केआरके के इस ट्वीट के आने के बाद प्रियंका चोपड़ा भी इस समय चर्चा में हैं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मुंबई की अपनी सारी प्रॉपर्टी बेच दी

बॉलीवुड अभिनेता व क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए ट्वीट किया है. केआरके ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा है- प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपनी लगभग सभी प्रोपर्टी बेच दी हैं. यानी वह बड़ी चतुराई से भविष्य देख रही है, इसलिए वह हमेशा के लिए भारत छोड़ कर चली गई हैं. केआरके के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कई लोग इसे गलत बता रहे हैं.

वहीं खबरों के अनुसार प्रियंका ने अंधेरी वेस्ट के राज क्लासिक वर्सोवा में अपने दो अपार्टमेंट करीब 7 करोड़ में बेचे हैं. इसकी डील 26 मार्च 2021 को हुई थी. इसके साथ ही देसी गर्ल ने मुंबई के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित करण अपार्टमेंट का भी अपना घर बेच दिया है. प्रियंका का जुहू में भी एक घर है जहां साल 2018 में उनकी रोका सेरेमनी हुई थी. इसके साथ ही प्रियंका का गोवा में बागा बीच के पास एक घर भी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पुराने जुहू अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं. यह अपार्टमेंट कर्मयोग बिल्डिंग में है और इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है.

पूर्व पत्नी आयशा का दावा: 'द फैमिली मैन' फेम प्रियामणि और मुस्तफा की शादी अवैध

प्रियंका और उनके पति निक जोनास, लॉस एंजिल्स के एनकिनो में 20 डॉलर मिलियन के घर के मालिक हैं. निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा मुंबई और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं. इस समय प्रियंका अपने हॉलीवुड करियर पर ध्यान दे रही हैं. प्रियंका को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वी कैन बी हीरोज और द व्हाइट टाइगर सीरीज में देखा गया था.

 

अन्य खबरें